अम्बेडकर नगर न्यूज: मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध असलहे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर भेज दिया गया जेल

अम्बेडकर नगर न्यूज: मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध असलहे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर भेज दिया गया जेल
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र निकट थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । IMG 20230202 WA0061

आपको बता दें कि पुलिसअधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी आलापुर राजबहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी राजेसुल्तानपुर जितेंद्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त अभिषेक कुमार पुत्र राजू निवासी ग्राम भभौरा थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र करीब 22 वर्ष को एक अदद नाजायज तमंचा 32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ देवरिया बाजार में देशी शराब ठेका के पास घेरकर पुलिस बल की मदद से पकड़ा गया । जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं048/23 धारा 3/25 A.Act पंजीकृत किया गया मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

अम्बेडकर नगर न्यूज: मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध असलहे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर भेज दिया गया जेल

इस मौके पर हे0का0सुभाषयादव, का0अनुराग यादव,का0शिवाजी गोंड़,हे0का0संतोष कुमार यादव मौजूद रहे।

You may have missed