Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar. News स्वच्छता के साथ प्रदूषित हवा पर भी होगा नियंत्रण, अब नगर निगम चलाएगा बैट्री चालित पिंक सफाई वाहन:गरिमा

जनवाद टाइम्स 1 February 2023
Bihar. News स्वच्छता के साथ प्रदूषित हवा पर भी होगा नियंत्रण, अब नगर निगम चलाएगा बैट्री चालित पिंक सफाई वाहन:गरिमा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में अव्वल रैंकिंग की राह में नगर निगम प्रशासन एक एक कदम आगे बढ़ने लगा है। इसकी जानकारी देते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि बीते दिनों शहर के हवा की गुणवत्ता एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 419 तक खराब पाए जाने को नगर प्रशासन ने एक चुनौती के रूप में लिया है। जिसके नियंत्रण की शुरुआत कर भी दी गई है।Bihar. News स्वच्छता के साथ प्रदूषित हवा पर भी होगा नियंत्रण, अब नगर निगम चलाएगा बैट्री चालित पिंक सफाई वाहन:गरिमा

इसके लिए पहली खेप और प्रयोग के रूप में ‘पिंक वैन’ के रूप में 20 बैट्री चालित सफाई वाहनों की खरीद की गई है। इनके उपयोग से डीजल चालित सफाई वाहनों की तरह कार्बनिक पदार्थ का उत्सर्जन नहीं होने से शहरी क्षेत्र के अक्युआई को नियंत्रित करना आसान हो जाएगा।इसके साथ ही महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में इस नई सफाई व्यवस्था की कमान महिलाएं संभालेंगी। प्रत्येक वार्ड में एक पिंक वाहन के साथ एक महिला चालक सहित चार चार महिला सफाईकर्मियों की तैनाती की जा रही है। इन इलेक्ट्रिक सफाई वाहनों से गलियों के कचरे डंपिंग जोन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने 20 बैट्री चालित वाहनों की खेप खरीद कर मंगाया है। नगर निगम महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके तहत नगर निगम के सभी 46 में से बाकी 26 वार्डो के लिए जल्द ही 26 वाहन और आने वाले हैं। इसमें सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान की शुरुवात इसी माह में ही कर दी जाएगी। इधर नगर आयुक्त शंभू कुमार ने बताया कि इस विशेष सफाई अभियान का सबसे रोचक पहलू यह है कि इन वाहनों पर ड्राइविंग से लेकर सफाई का काम महिलाएं ही करेंगी। एक वाहन पर एक महिला ड्राइवर, एक महिला सहायक और दो सफाईकर्मी तैनात रहेंगी।

Bihar. News स्वच्छता के साथ प्रदूषित हवा पर भी होगा नियंत्रण, अब नगर निगम चलाएगा बैट्री चालित पिंक सफाई वाहन:गरिमागाड़ियों को पिंक रंग से रंगाया जा रहा है। जल्दी ही इस व्यवस्था का विस्तार नगर निगम के सभी 46 वार्डों में कर दिया जायेगा।

Post navigation

Previous: Bihar News गोपालगंज में कल जन सुराज पदयात्रा का जिला अधिवेशन, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान – किसी नेता से आजतक एक पैसा नहीं लिया, कोई बता दे तो सर पर जूता रख लूंगा
Next: Bihar. News बजट अर्थव्यवस्था को ठोस आधार देने वाला है

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.