Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रयागराज न्यूज : यूईंग क्रिश्चियन महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम व चित्र प्रदर्शनी का समापन

जनवाद टाइम्स 27 January 2023
यूईंग क्रिश्चियन महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम व चित्र प्रदर्शनी
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार   यूईंग क्रिश्चियन महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम व चित्र प्रदर्शनी में छात्राओं के मध्य पूजा नेगी व सुभाष उपाध्याय की देखरेख में नारा लेखन व पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजयी छात्राओं को केन्द्रीय संचार ब्यूरो प्रयागराज की ओर उप निदेशक आरिफ हुसैन रिज़वी व कालेज की प्रधानाचार्य क्रिस वेल द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्यूरो के सहायक राम मूरत ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा बतायी गयी बातों को अपने जीवन में लागू करें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आजादी का अमृत महोत्सव से संबंधित हैण्डबिल उपलब्ध कराया गया।यूईंग क्रिश्चियन महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम व चित्र प्रदर्शनी

यूईंग क्रिश्चियन महाविद्यालय गऊघाट में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय मतदाता दिवस व गणतंत्र दिवस पर आयोजित दो दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम के समापन पर कालेज परिसर में ध्वजारोहण के बाद मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता, आर्थिक विकास के द्वारा हम विश्व की सभी समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, देशभक्ति गायन प्रतियोगिता तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ब्यूरो के वरिष्ठ सहायक राम मूरत द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संचालित की गयी। प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को विभाग की ओर से प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम के दौरान ब्यूरो के उप निदेशक आरिफ रिजवी द्वारा अतिथियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार शुक्ल ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय इतिहास का स्वर्णिम दिन है आज ही के दिन भारत एक लोकतांत्रिक और संवैधानिक राष्ट्र बना था। आज इस गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव व सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का समय है। वक्ता अजीत कुमार एडवोकेट हाईकोर्ट ने कहा कि यह संविधान ही है जो देशवासियों को एक सूत्र में बांधे रखता है।यूईंग क्रिश्चियन महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम व चित्र प्रदर्शनी

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ0 प्रशान्त कुमार प्रोफेसर आईआईटी बीएचयू, डॉ0 उमेश प्रताप सिंह प्रोफेसर अर्थशास्त्र, डॉ0 सूरज गुणवन्त, डॉ0 प्रेम प्रकाश सिंह, डॉ0 जान कुमार व डॉ0 अरुणेय मिश्र, डॉ0 मंजू तिवारी, डॉ0 प्रियंका विनिलाल, डॉ0 प्रदीप कुमार प्रिया, डॉ0 अमिताभ शाद, डॉ0 सुदीप कीर्ति आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोकगीत बिरहा संगठन प्रयागराज के कलाकारों द्वारा संदेशमूलक लोकगीत प्रस्तुत किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को प्रचार साहित्य व न्यु इंडिया समाचार उपलब्ध कराया गया।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :बचपन डे केयर सेंटर प्रयागराज में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस
Next: Bihar News–मद्य निषेध एवं नशाबंदी को सफल बनाने में पूरी इच्छाशक्ति से सहयोग करें जनप्रतिनिधि- जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.