Ambedkar Nagar News- निर्वाचक नामावली को आधार से लिंक करवाने पर प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित

Ambedkar Nagar News- निर्वाचक नामावली को आधार से लिंक करवाने पर प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित
Share News

संवाददाता-लालचन्द

जनपद-अम्बेडकरनगर के तहसील -आलापुर अन्तर्गत विकास खंड -जहांगीरगंज से ग्राम रोजगार सेवक सुरेश यादव व विकास खंड -रामनगर से ग्राम रोजगार सेवक विरेन्द्र कुमार को आज 25 जनवरी 2023 को तेरहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के पुनीत शुभ अवसर पर फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली को विशेष रुचि के साथ आधारकार्ड से लिंक करवाने पर जनपद मुख्यालय अम्बेडकरनगर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अम्बेडकरनगर आदरणीय सैमुअल पाल एन. व अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी आदरणीय डॉ सदानन्द गुप्ता जी द्वारा अन्य सम्बन्धित सम्मानित अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच भव्य स्वागत सम्मान समारोह आयोजित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।IMG 20230125 WA0082

जिससे तहसील -आलापुर मुख्यालय परिक्षेत्र अन्तर्गत समस्त बी.एल.ओ. व समस्त सम्बन्धित व विभिन्न विभागों से जुड़े सम्मानित अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी की लहर स्पष्ट रूप से महसूस की जा रही है। निश्चित तौर अब निकट भविष्य में ही तहसील -आलापुर के अन्य बी.एल.ओ. द्वारा अपने -अपने बूथ से फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली में आधार कार्ड लिंक कार्य शतप्रतिशत पूर्ण कर सिर्फ तहसील -आलापुर ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर जनपद – अम्बेडकरनगर का नाम शीर्ष स्थान पर अवश्य रोशन किया जाएगा।Ambedkar Nagar News- निर्वाचक नामावली को आधार से लिंक करवाने पर प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित

Trending News