Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News जिलाधिकारी द्वारा नवजात की सौदेबाजी मामले में 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करने का दिया गया निर्देश

जनवाद टाइम्स 25 January 2023
Bihar News जिलाधिकारी द्वारा नवजात की सौदेबाजी मामले में 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करने का दिया गया निर्देश
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

स्थानीय शहर के नीतू सर्जिकेयर निजी अस्पताल में नवजात की सौदेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर गत दिनों प्रसारित हुआ। जिला प्रशासन द्वारा इसे अत्यंत गंभीरता से लिया गया तथा नियमानुकूल कार्रवाई की जा रही है।IMG 20230125 WA0051

उक्त मामले के प्रकाश में आने के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन को त्वरित गति से कमिटि का गठन करते हुए जाँच कर रिपोर्ट सौंपने तथा नियमानुकूल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि यह बेहद ही गंभीर मामला है। ऐसा कृत्य पूरी तरह से अमानवीय है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी परिस्थिति में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की जाय।

जिलाधिकारी द्वारा दिये गए निर्देश के अनुरूप सिविल सर्जन द्वारा तुरंत चार सदस्यीय जाँच कमिटि का गठन किया गया। इस कमिटि में डॉ0 रमेश चंद्रा, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ0 त्रियुगी नारायण प्रसाद, सीडीओ, डॉ0 हरेंद्र राम, डीभीबीडीओ तथा डॉ0 मन्नु प्रियदर्शनी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेतिया को शामिल किया गया।

जाँच दल द्वारा उक्त मामले की विधिवत जाँच की गई। जांचोपरांत नीतू सर्जिकेयर अस्पताल को सील कर दिया गया है। साथ ही प्राथमिकी दर्ज कराते हुए नियमानुकूल कार्रवाई की जा रही है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस विभाग द्वारा अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।Bihar News जिलाधिकारी द्वारा नवजात की सौदेबाजी मामले में 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करने का दिया गया निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए की जा रही कार्रवाई की स्वयं जिलाधिकारी द्वारा अनुश्रवण किया जा रहा है। उन्होंने समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन को ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी परिस्थिति में अवैध निजी क्लिनिक, नर्सिंग होम का संचालन नहीं हो, इसे सुनिश्चित किया जाय।

Post navigation

Previous: Bihar News–नरेगा के नियमानुसार कार्य मे अनियमितता
Next: Bihar News :  बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन का 10 वा राज्य सम्मेलन बेतिया में संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.