Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

कहानी : दो रोटी

जनवाद टाइम्स 26 March 2020
IMG_20200326_114929
Share News
       

दो रोटी (कहानी : )  सुनील पांडे की कलम से

जिंदगी की आपाधापी में एक मध्यम वर्ग का नौजवान जो यूपी के सुल्तानपुर जनपद से बिलॉन्ग करता है। रोजी-रोटी के जुगाड़ में यूपी से नोएडा आता है ,जहां एक फैक्ट्री में काम करने लगता है। पैसा कमाने की लत कहें या जरूरत जो भी हो वह दो शिफ्ट में 10 -10 घंटे जी तोड़ मेहनत करता है ,जिससे अधिक से अधिक पैसा आ सके। इसी बीच
उस लड़के की शादी हो जाती है।अब मां-बाप ,भाई के साथ -साथ पत्नी की भी जिम्मेदारी भी उसके कन्धे परआ जाती है ।शादी के बाद जल्दी-जल्दी दो बच्चे भी हो जाते हैं। तभी घर में मां-बाप कहते हैं अपनी बीवी बच्चों की जिम्मेदारी अब तुम संभालो। रोजी-रोटी के जुगाड़ में वो अपने बीवी बच्चों को लेकर नोएडा चला आता है और एक किराए का घर लेता है। अपना एक छोटा सा आशियाना बनाए रखने का सपना लिए दिन-रात अब पहले से ज्यादा जीतोड़ मेहनत करता है। अचानक कुछ बरसों बाद मेहनत रंग लाती है और नोएडा में एक छोटा सा आशियाना बनाता है जिसे आम बोलचाल की भाषा में हम घर कहते हैं ,और कुछ सालों बाद अपनी मेहनत और ईमानदारी से अपने कंपनी के अधिकारियों को प्रभावित कर ऊंची तनख्वाह पाने लगता है। एक दूसरी छोटी जमीन खरीद कर दूसरा घर बनाता है जिसकी छत अभी नहीं हो पाती, फिर जी जान से उस घर की छत डालने के जुगाड़ में लग जाता है। तभी यूपी के इस नौजवान की कहानी में एक ट्विस्ट आता है, कंपनी में काम करते समय अचानक एक दिन उसे करंट लग जाता है और उसके जीवन लीला समाप्त हो जाती है ।घर वालों को इस दुखद घटना की जानकारी होती है तो उनके सीने पर दुखों का पहाड़ टूट जाता है । घर वाले आननफानन में नोएडा भागते हैं। जब घर वालों के साथ उसका पिता नोएडा पहुंचता है और अपने बेटे की पैंट की जेब हाथ डालता है तो बेटे की जेब में उसे दो सूखी रोटी

IMG 20200326 114910

पॉलिथीन में लपेटे हुए मिलती है ,जो शायद ड्यूटी खत्म होने के बाद खाने के लिए रखा रहा हो ।ये दो रोटी ही उसके जिंदगी के संघर्षों की कहानी बयां करती है। उसने जिंदगी में कितने संघर्ष सहे होंगे और अंत में संघर्ष करते करते इस दुनिया को अलविदा कह दिया । उसके पीछे उसके मां-बाप ,बीवी- बच्चे और एक भाई जिनका अब कोई सहारा नहीं है ,अब

IMG 20200326 114929

बेसहारा हो गए हैं। दुःख की इस घड़ी में उनकी मदद कौन करेगा ? सिस्टम, सरकार, समाज के ठेकेदार या फैक्ट्री के मालिकान, यह प्रश्न अभी भी अनुत्तरित है। यह कहानी नहीं सत्यकथा है नाम जाना चाहेंगे आप उस शख्स का जो इस कहानी का इकलौता पात्र है। चलो बता देते हैं सुल्तानपुर का गुड्डू जो अब इस दुनिया में नहीं है । गुड्डू जैसे जाने कितने शख्स ऐसे होंगे जो अपना आशियाना बनाने और अपने परिवार को पालने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। इन लोगों के बारे में ना कोई कहने वाला है ना सुनने वाला। आपको यह कहानी कैसी लगी मैं यह नहीं जाना चाहता ,मैं इस कहानी के पात्र गुड्डू जैसे तमाम लोगों की समस्याओं का हल चाहता हूँ ।

संपर्क सूत्र – 8957795321 प्रयागराज ,उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous: वैश्विक संकट : विज्ञान और डॉक्टर की भूमिका
Next: कोरोना वायरस से बचाव के लिए बाह विधायिका रानी पक्षालिका सिंह ने दिए 10 लाख रुपए

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260727-WA0063
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0067
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0068
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
Screenshot_20260727_180950_WhatsApp
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप

जनवाद टाइम्स 27 July 2026

Latest News

  • बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता
  • बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा
  • बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश
  • वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
  • बिहार न्यूज़: विधायक महेंद्र राम ने विधानसभा में उठाईं राजापाकर की दो प्रमुख जनसमस्याएं, नगर पंचायत का दर्जा और पावर सब स्टेशन की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.