Prayagraj News :मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा योजना संचालन का प्रस्ताव

Prayagraj News :जिला कौशल विकास योजना तैयार किए जाने हेतु दे अपने महत्वपूर्ण विचार/सुझाव
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

परिक्षेत्र प्रयागराज के पावरलूम बुनकरों/समिति/यूनिट के उत्थान हेतु मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा योजना का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। चूंकि नियमित विद्युत आपूर्ति के अभाव में अधिकांष बुनकरों द्वारा डीजल जनरेटर का उपयोग पावरलूम के संचालन हेतु किया जाता है, जिसके फलस्वरूप वायु प्रदूशण का संकट बढता है एवं उत्पादन की लागत में वृद्धि भी होती है।Prayagraj News :मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा योजना संचालन का प्रस्ताव

इसका संज्ञान लेते हुए बुनकरों को गैर पारम्परिक ऊर्जा/सौर ऊर्जा का लाभ दिलाने, पर्यावरण की रक्षा एवं बुनकरों के उत्पादन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा में बनाये रखने हेमु अनुदानित दर पर यूपी नेडा के माध्यम से सौर ऊर्जा संयत्र दिये जाने का प्रस्ताव है। परिक्षेत्र प्रयागराज के पावरलूम बुनकरों/समिति/यूनिट से निवेदन है कि उपरोक्त योजना का लाभ लेने हेतु किसी भी कार्यदिवस में योजना की गाइडलाइन के अनुसार आवेदन हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग परिक्षेत्र प्रयागराज से सम्पर्क कर सकते हैं। योजना में सामान्य पावरलूम बुनकर हेतु 50 प्रतिषत षासकीय अनुदान एवं षेश 50 प्रतिषत स्वयं अपने स्रोतों से जमा करना पडेगा तथा अनुसूचित जाति/जनजाति के हथकरघा बुनकर हेतु योजना में 75 प्रतिषत षासकीय अनुदान एवं षेश 25 प्रतिषत स्वयं अपने स्रोतों से जमा करना पडेगा।Prayagraj News :मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा योजना संचालन का प्रस्ताव

You may have missed