Etawah News: Youth shot dead, killer absconding
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: भरथना थाना क्षेत्र के नगरिया यादवान निवासी घनश्याम यादव (24 वर्ष) पुत्र अतर सिंह की गोली लगने से हुई मौत मारकर हत्या कर दी गई। युवक को घर से बुलाकर हत्या करके शव को फेंककर हत्यारे फरार हो गए। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। मृतक घनश्याम सिंह का शव नगरिया यादवान और बालाहार के पास रास्ते में पड़ा मिला। घटना की सूचना पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को परिजनों के साथ जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां युवक का डॉक्टरों ने परीक्षण किया और उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजन ने बताया कि घर से एक किलोमीटर की दूरी पर खेत पर किसी के साथ गया था। लेकिन करीब नौ बजे घनश्याम के खेत के पास पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की वजह के बारे में परिजन कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। रात में मौके पर एसएसपी जयप्रकाश सिंह पहुंचे।
एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि कल रात घनश्याम यादव नाम के एक युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। जैसे ही तहरीर मिल जायेगी उस आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस टीम जांच में जुट गई है।