Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Gorakhpur News: कोहरे का कहर, भिड़ीं एक दर्जन गाड़ियां

जनवाद टाइम्स इटावा 21 December 2022
Gorakhpur News: Fog havoc, a dozen vehicles collided

Gorakhpur News: Fog havoc, a dozen vehicles collided

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता: मनोज कुमार राजौरिया 
गोरखपुर: गीडा क्षेत्र के तेनूआ टोल प्लाजा से बाघागाडा फोरलेन के बीच बुधवार को एक दर्जन से अधिक गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। एक बस पलट गई। हादसे में 11 यात्री घायल हो गए। इस दौरान सड़क पर घालयों की चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर नेहा बंधु क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज श्यामदेव व गीडा पुलिस तत्परता के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य को भेजा गया

जानकारी के अनुसार बुधवार की भोर में घने कोहरे के चलते लखनऊ से देवरिया, कुशीनगर और बिहार की तरफ जा रही एक दर्जन से अधिक गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें 11 यात्री घायल हो गए। मौके पर घायलों में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते लोगों की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सहजनवा भिजवाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। घायलों में से बिहार के घायल छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वाहनों में एक बस भी पलट गई। इसमें सवार यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। जिनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया।

एसपी उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया की आपस में टकराई वाहनों को फोरलेन से हटवाकर आवागमन चालू कर दिया गया है। यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके घर भेज दिया गया है। घायल हुए लोगों का सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक उपचार कराकर उनके स्वजन को जानकारी देते हुए घर भेज दिया गया है। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। घने कोहरे को देखते हुए प्रदेश सरकार ने रोडवेज की बसों को रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक चलने पर रोक लगा दी है।

Post navigation

Previous: जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू भदौरिया ने निडर निर्भय पत्रकार रनवीर सिंह को किया सम्मानित
Next: Etawah News: डीबीए कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण ठंग से सम्पन्न, शाम 5 बजे से मतगणना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.