Etawah News: मैनपुरी उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

Etawah News: Polling parties leave for Mainpuri by-election

Etawah News: Polling parties leave for Mainpuri by-election

Share News

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियां आज रवाना होना शुरू हो गई हैं। अधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों को चुनाव पूरी मुस्तैदी के साथ सम्पन्न करवाने के दिशा निर्देश दिए। सिविल लाइन क्षेत्र के दुग्ध महाविद्यालय से रवाना की पोलिंग पार्टी आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों को रविवार को रवाना किया गया। जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव के लिए 483 बूथ बनाए गए हैं इसके लिए कुल 483 पोलिंग पार्टियों को यहां से रवाना किया गया।

इसके साथ ही पुलिस पार्टियां भी पोलिंग पार्टियों के साथ रवाना कर दी गई। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ डीएम, एसएसपी व अन्य अधिकारियों ने पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। जो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को सुबह 6 बजे मार्क पोल के साथ मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में पोलिंग पार्टियां दोपहर बाद बूथ पर पहुंचने लगी। विधानसभा जसवंत नगर क्षेत्र के कुल 483 बूथों में से सदर तहसील के 65 बूथ पर, सैफई तहसील के 108, जसवंत नगर के 181, ताखा के 120 व भरथना तहसील के 9 बूथों पर मतदान होगा। दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय से पोलिंग पार्टियों को रवाना करते समय अधिकारियों ने जरूरी निर्देश दिये।

You may have missed