Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मा0 प्रधानमंत्री जी के 71 हजार नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का प्रयागराज में किया गया सजीव प्रसारण

जनवाद टाइम्स 22 November 2022
Prayagraj News :मा0 प्रधानमंत्री जी के 71 हजार नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का प्रयागराज में किया गया सजीव प्रसारण
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा मंगलवार को देश के 45 स्थानों पर 71 हजार नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का बटन दबाकर शुभारम्भ किया, जिसका सजीव प्रसारण ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, फाफामऊ में किया गया।IMG 20221122 WA0025

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मा0 केन्द्रीय मंत्री, भारी उद्योग, भारत सरकार डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में आयोजित रोजगार मेले में भारत सरकार के विभिन्न विभागों में 173 नव चयनित अभ्यर्थिंयों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया और उन्हें बधाई दी। मा0 मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में केन्द्र सरकार की रोजगार प्रदान करने के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया तथा देश के मा0 प्रधानमंत्री की भूरि-भूरि प्रशंसा की साथ ही नव नियुक्त अभ्यर्थिंयों को प्रोत्साहित करते हुए राष्ट्र के प्रति सत्यनिष्ठा एवं समर्पण की भावना को जागृत करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार युवा शक्ति को नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान के लिए उचित मंच प्राप्त हो सके। मा0 मंत्री जी ने कहा कि चयनित युवाओं की ऊर्जावान सोच और कौशल से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूती मिलेगी। केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मिशन मोड पर कार्य कर रही है। युवाओं को रोजगार मिले, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Prayagraj News :मा0 प्रधानमंत्री जी के 71 हजार नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का प्रयागराज में किया गया सजीव प्रसारण
इस अवसर पर श्री प्रभाकर त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक ने भारत सरकार तथा मुख्य अतिथि महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया और अभ्यर्थिंयों को अपने ड्यूटी के प्रति सच्ची लगन, सत्यनिष्ठा एवं पूर्ण ईमानदारी के साथ निष्पादित करने हेतु प्रेरित करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मुख्य अतिथि महोदय के साथ-साथ केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, प्रयागराज की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :प्रयाग /इलाहाबाद विषयक दुर्लभ पांडूलिपि प्रदर्शनी का इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव द्वारा उद्घाटन
Next: कर्नाटक ब्रेकिंग न्यूज: पूर्व समाज कल्याण मंत्री प्रियांक खड़गे जी का जन्मदिन भालकी के जनरल अस्पताल में मरीजों को फल ब्रेड बाटते हुये मनाया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.