Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के दिये निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 November 2022
IMG-20221119-WA0071
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि उद्योग धंधों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों को औद्योगिक क्षेत्र नैनी में विद्युत, साफ-सफाई सहित अन्य उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मे0 भार्गव पैकेटेक, इण्डियन प्रेस के प्रकरण में विद्युत विभाग से जानकारी ली, जिसमें विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता के द्वारा बताया गया कि कमेटी का गठन कर दिया गया है, आगे की कार्यवाही की जा रही है। मे0 तरूण इण्टरप्राइजेज नैनी द्वारा जमा धनराशि के रिफंड के प्रकरण में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को मामले का यथाशीघ्र निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए है। मे0 त्रिवेणी इलेक्ट्रोप्लास्ट प्रा0लि0 के प्रकरण में जिलाधिकारी ने आईटीआई नैनी के प्रधानाचार्य को 10 दिन के अंदर भुगतान की कार्यवाही पूरे किए जाने के निर्देश दिए है, नहीं तो प्रधानाचार्य के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। शासन द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओं में अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) को योजनाओं से सम्बंधित लाभार्थिंयों के लम्बित पत्रावलियों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने उद्यमियों को उद्योगों को और विकसित किए जाने के लिए भी प्रेरित किया है।IMG 20221119 WA0071

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने अडानी गैस के अधिकारियों के साथ गैस लीकेज की रोकथाम एवं सुरक्षा के उपायों के सम्बंध में बैठक करते हुए कहा है कि गैस लीकेज सम्बंधी समस्या न हो, इसके लिए एलर्ट रहने के लिए कहा है। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग सहित उद्योग बंधु से श्री मुरारी लाल अग्रवाल, श्री संतोष त्रिपाठी, श्री नटवर लाल भारती सहित अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहे।Prayagraj News : जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के दिये निर्देश

Post navigation

Previous: Prayagraj News :माघ मेला 2022-23 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत मंडलायुक्त एवं मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में समन्वय बैठक संपन्न हुई
Next: Prayagraj News :मा0 उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने बीएमजी डिग्री कॉलेज बघेडा में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में हुई में हुई सम्मिलित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.