Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई

जनवाद टाइम्स इटावा 19 November 2022
Etawah News: The birth anniversaries of former Prime Minister Indira Gandhi and Veerangana Laxmibai were celebrated at the Congress office.

Etawah News: The birth anniversaries of former Prime Minister Indira Gandhi and Veerangana Laxmibai were celebrated at the Congress office.

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। नेताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया। विचारगोष्ठी में शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि आज देश और दुनिया के लिए बहुत महान दिन है, क्योंकि इस दिन दुनिया को वो दो महान महानायिकाऐं मिलीं, जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जहां इंदिरा गांधी गांधीवादी तरीके से देश की आजादी के लिए लड़ीं और उसके बाद देश की प्रधानमंत्री बन कई ऐसी योजनाएं बनाईं, जिनसे देश के विकास को नये आयाम मिले। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया। इंदिरा गांधी ने दुनिया का भूगोल बदलकर पाकिस्तान के टुकड़े कर दिये। वहीं रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 की क्रांति की मशाल जलाई। अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिये। उन्होंने देश के लिए लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की। दुनिया में महिलाओं के लिए वीरता का उदाहरण प्रस्तुत किया।

कांग्रेसियों ने नुमाइश मैदान और कचहरी परिसर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव आशुतोष दीक्षित, प्रेमनारायण दोहरे, आलोक यादव, वाचस्पति द्विवेदी, संजय तिवारी, प्रशांत दुबे, विष्णु कांत मिश्रा, अवनीश वर्मा, अंबुज त्रिपाठी, आसिफ जादरान, सरवर अली, सुरेन्द्र सिंह चौहान, आमिर खान, आनंद वर्मा, राघवेंद्र त्रिपाठी, रामेन्द्र चौहान, मोहम्मद गुलजार, वीनू श्रीवास्तव, गरिमा शुक्ला और गजेंद्र दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News डिप्टी सीएम तेजस्वी पहुंचे वाल्मिकीनगर, पर्यटन की अपार संभावनाओं को लेकर करेंगे वीटीआर सहित अन्य क्षेत्रों में प्रयास
Next: Etawah News: यमुना नदी से अज्ञात शव हुआ बरामद, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.