Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: लेखपाल हमले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज लेखपाल संघ ने किया कार्य बहिष्कार

जनवाद टाइम्स इटावा 11 November 2022
IMG_20221111_160311
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: शिकायत पर कब्जा रोकने गए लेखपाल पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लेखपाल संघ ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। लेखपाल पर हमला करने वालों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी से जल्द आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की गई है।

सदर तहसील के लेखपाल शिवराज सिंह 3 नवंबर को थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के एकता कॉलोनी पूर्वी में अवैध कब्जे की शिकायत पर जांच करने पहुंचे थे। वहां मौजूद आरोपी देवेन्द्र यादव और योगेन्द्र यादव पुत्र रघुवर दयाल यादव ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उनका मोबाइल सरकारी नक्शा छीनकर फरार हो गये। घटना के बाद लेखपाल शिवराज बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। घटना की जानकारी पर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने घायल लेखपाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा था।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी और लेखपाल को लगातार आरोपियों की ओर से धमकियां मिल रही हैं। इस बात से नाराज लेखपाल संघ ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की दशा में कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव ने इटावा एसएसपी जयप्रकाश सिंह को पत्र के माध्यम से लेखपाल संघ के कार्य बहिष्कार की चेतावनी से अवगत करवाया। दोनों आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। जिससे प्रशासनिक कार्य सुचारी रूप से चलता रहे। साथ ही निकाय चुनाव का समय है, तो चुनाव संबधी कार्य में भी बाधा उत्पन्न न हो।

Post navigation

Previous: Bihar news-बिहार के कला संस्कृति को प्रमोट करने और लोगों के मनोरंजन करने के लिए पद्मिनी_कोल्हापुरी ही क्यों ?
Next: Bihar news मोदी सरकार लोकतंत्रिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर कमजोर कर रहीं हैं, राज्य सरकारें चुप्पी साध रखी है -विधायक

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.