Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news बलथर थाना कांड पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

जनवाद टाइम्स 8 November 2022
Bihar news बलथर थाना कांड पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पश्चिम चम्पारण के बेतिया बलथर थाना में हिरासत में लिए गये अनिरुद्ध यादव की मौत के.मामले में घटना के 7 माह के बाद संज्ञान लिया है। साथ ही संज्ञान लेते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक को नोटिस भी जारी कर अनिरुद्ध यादव के मौत के पश्चात हुए पुलिसिया कार्यवाही पर अब तक किए गए कार्यवाही की रिपोर्ट 4 सप्ताह के अंदर आयोग को देने को निर्देशित किया है।Bihar news बलथर थाना कांड पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

बेतिया बलथर थाना के आर्या नगर, वार्ड नंबर 7 के स्वर्गीय अनिरुद्ध यादव (बलथर थाना में हिरासत में मौत हुए) की पत्नी
सुशीला देवी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को 19 अप्रैल 2022 को एक शिकायत डायरी नंबर 6096/IN/2022 दर्ज करवाया था जिसमें आयोग ने 6 माह की सुनवाई के बाद मामले की पूरी जांच रिपोर्ट तलब की है।

आवेदिका सुशीला देवी ने अपने शिकायत आवेदन में आरोप लगाया है कि बलथर थाना व्दारा उनके पति अनिरुद्ध यादव को हिरासत में लेकर मारपीट कर हत्या कर दिया गया। जिसके पश्चात जब परिजनों ने अचानक मौत होने का कारण बलथर पुलिस से पूछा तो पुलिस ने भेदभाव पूर्ण व्यवहार करते हुए मारपीट और गोलीबारी शुरू कर दिया तथा मृतक के बूढ़ी मां एवं परिजनों को बेरहमी से मारा पीटा गया।

अनिरुद्ध यादव के मौत के रहस्य को दबाने और शिकायत नहीं दर्ज करने के आवाज को दबाने को लेकर थाना पर हुए एक पुलिसकर्मी के मौत की प्राथमिकी दर्ज कर हत्या के धारा 302 भादवि में फंसा दिया गया और मेरे पति अनिरुद्ध यादव की मौत की वजह मधुमक्खी के काटने को बताकर हत्या के कांड को कमजोर बना दिया गया। जिसकी कहीं भी सुनवाई नहीं होने और न्याय नहीं मिलने पर शिकायतकर्ता महिला सुशीला देवी ने आयोग में शिकायत कर हस्तक्षेप करने का गुहार लगायी थी ।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जांच रिपोर्ट व किए गए कार्यवाही की रिपोर्ट 4 सप्ताह के अंदर बेतिया पुलिस अधीक्षक को समर्पित करने का निर्देश दिया है। वहीं इस जारी नोटिस से बलथर कांड में फंसे निर्दोष लोगों को एक बार फिर निष्पक्ष जांच होने व न्याय की उम्मीद जग गई है। हालांकि घटना को बीते लगभग 7 माह गुजर गए हैं परन्तु अबतक गांव गिरफ्तारी के डर वीरान पड़ा हुआ है। आज भी ग्रामीण अपना घर बार छोड़ कर भाग कर अन्यत्र शरण लिए हुए हैं।Bihar news बलथर थाना कांड पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

विदित हो कि इसी साल होली के दिन पुलिस व प्रशासन के द्वारा होली में प्रतिबंधित डीजे बजाने को लेकर अनिरुद्ध यादव को हिरासत में लेकर बलथर थाना लाया गया था। जहां उसकी अचानक मौत हो गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और धीरे धीरे जमा हुआ उग्र भीड़ ने थाना पर हमला कर तोड़ फोड़ और आगजनी की। जिसमें एक पुलिस हवलदार की मौत भी हो गई थी। घंटों मशक्कत के पश्चात भारी पुलिस बल के साथ पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने स्थिति पर काबू पाया था और कई माह तक पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहा।

Post navigation

Previous: Bihar news पूर्ण पारदर्शी तरीके से कराएं धान अधिप्राप्ति : जिलाधिकारी
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : दर्जनों ग्रामीणों ने क्षेत्रिय लेखपाल पर घरौनी नाम दर्ज करने के लिए पैसे की मांग का लगाया आरोप

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.