Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar newsजिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान का निरक्षण किया

जनवाद टाइम्स 6 November 2022
Bihar newsजिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान का निरक्षण किया
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/।गंगा स्नानअवसर पर पदाधिकारियों की टीम के साथ हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र के सभी घाटों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान जिलाधिकारी कोनहारा घाट से बालाघाट घाट तक गए । कोनहारा घाट पर होने वाले अत्यधिक भीड़ को लेकर स्थल पर उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद हाजीपुर एवं अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर को निर्देश दिया गया कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर नदी के जल स्तर को देखते हुए पानी में छठ पर्व की तरह 2 लेयर में बांस बल्ले से बैरिकेडिंग कराई जाए एवं उसमें जाली तथा लाल रंग का कपड़ा लगाना सुनिश्चित कराई जाय ताकि लोग बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान कर सकें एवं उससे आगे नहीं जाने पाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी घाटों पर दूर-दराज से आए हुए श्रद्धालुओं को विश्राम हेतु स्थल चिन्हित करते हुए आवश्यकतानुसार पंडाल एवं लाइटिंग ,पेयजल, शौचालय आदि की उचित व्यवस्था कराई जाए। कोनहारा घाट पर विशेष रूप से साफ सफाई कराने तथा श्मशान घाट पर जलाने की व्यवस्था कोनहारा घाट के दक्षिण चिन्हित स्थल पर कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि घाटों पर साफ सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से रहे इसके लिए बड़े-बड़े डस्टबिन की व्यवस्था करें एवं पर्याप्त संख्या में कर्मियों को लगा कर इसे सुनिश्चित करायें।IMG 20221105 WA0081

जिलाधिकारी ने कहा कि स्काउट और गाइड के बच्चों को रामाशीष चौक से कोनहारा घाट तक एवं बीच के मार्गों पर प्रतिनियुक्त करें ताकि श्रद्धालुओं के शुगम रूप से आवागमन में सहयोग कर सकें।सभी घाटों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त संख्या में नाव नाविक गोताखोर को प्रतिनियुक्त करने तथा नाविकों को जाल एवं लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। कोनहारा घाट से बालाघाट तक श्रद्धालुओं के स्नान के समय सतत निगरानी रखते हुए चालक एवं गोताखोर सहित बोट द्वारा 500-500 मीटर की परिधि में गस्ती कराना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

Bihar newsजिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान का निरक्षण कियाजिलाधिकारी ने कहा कि वैसे घाट जो खतरनाक है उसे पूर्ण रुप से बंद कराते हुए इसका प्रचार-प्रसार करा दिया जाए ताकि लोगों में भ्रम की स्थिति नहीं रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज भाजपा सपा पार्टी छोड़कर कई कार्यकर्ताओ ने बसपा पार्टी का दामन थामा 
Next: Prayagraj News : जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.