Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news-शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान -जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 5 November 2022
Bihar news-शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान -जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर समाहरणालय सभागार में विधि व्यवस्था संधारित करने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग में जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा कहा गया कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त दिनांक 7.11 .2022 सोमवार अपराहन 4:10 से प्रारंभ होकर दिनांक 8.11. 2022 दिन मंगलवार अपराहन 4:30 तक रहेगा।

Bihar news-शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान -जिलाधिकारीउन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान आस्था और श्रद्धा का पर्व है इस पर्व के अवसर पर स्नान घाटों की ओर जाने वाले रास्ते एवं घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी के द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने प्रतिनियुक्ति के स्थल पर समय से उपस्थित होकर वहां की सभी व्यवस्थाओं को देख लेंगे और अगर व्यवस्था में कोई चीज छूट रही हो तो उसे तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करते हुए वरीय पदाधिकारियों को भी इसकी सूचना देंगे ।उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 06224 -260220 अपने पास जरूर रखेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी यातायात परिचालन के लिए बनाई गई ब्यवस्थाओं का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे और अगर सड़कों पर भीड़ बढ़ रही हो तो इसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को शीघ्र उपलब्ध कराएंगे।
घाटों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सबसे पहले उस घाट का निरीक्षण कर लेंगे। घाटों पर पटाखा की बिक्री तथा पटाखाबाजी पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है इसे सुनिश्चित कराएंगे ।सभी घाटों पर पीए सिस्टम लगा हुआ है जिसके माध्यम से जरूरी सूचनाएं लोगों को उपलब्ध कराते रहेंगे ।उन्होंने कहा कि निजी नावों का परिचालन इस अवसर पर पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है इस पर भी ध्यान रखेंगे। घाट के आसपास खाद्य पदार्थ का स्टाल नहीं लगाया जाना है तथा सामुदायिक भोज एवं प्रसाद का वितरण घाटों के किनारे नहीं किया जाना है इसे भी सुनिश्चित कराएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य नियंत्रण कक्ष के अलावे कोनहारा घाट पर भी नियंत्रण कक्ष बनाया गया है यहां से बुटन दास घाट, हजूरी मठ घाट का नियंत्रण होगा इसके अतिरिक्त पुल घाट नियंत्रण कक्ष से क्लब घाट, पुराना पुल घाट ,कदम घाट, तँगौल घाट ,बालादासघाट ,इमली घाट एवं हथसरगंज घाट का नियंत्रण रहेगा। इस अवसर पर पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट के साथ एसडीआरएफ की टीम इंफ्ले टेबल बोट के साथ गंडक नदी के घाटों पर रहेगी ।शहर के विभिन्न मार्गों पर पुलिस पदाधिकारी एक आरक्षी के साथ मोटरसाइकिल से गश्ती करेंगे तथा भीड़ एवं यातायात पर अपनी विशेष नजर रखेंगे। सभी स्नान घाटों पर एवं सभी सड़कों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराई गई है ।सभी घाटों पर हैलोजन लाइट की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है ।खोए हुए व्यक्तियों के संबंध में सूचना के लिए कोनहाराघाट मेला शिविर, नगर थाना, रामाशीष चौक सदर थाना ,रेलवे स्टेशन चौक पर शिविर लगाया गया है तथा यहां पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Bihar news-शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान -जिलाधिकारीखाद्य पदार्थ में मिलावट की रोकथाम के लिए उड़नदस्ता दल लगातार गस्ती करेगा तथा यह सुनिश्चित करेगा कि खाद्य पदार्थों में कहीं भी मिलावट नहीं हो । कोनहारा घाट पर बनाए गए मेला पुलिस कैंप में इस अवधि के दौरान एक अग्निशामक दल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिस बल के पदाधिकारी जब तक दूसरी पाली के पदाधिकारी अपना स्थान ग्रहण कर नहीं लेते हैं तब तक वहां बने रहेंगे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :जनपद में डेंगू एवं संचारी रोग के नियंत्रण हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा के दृष्टिगत मंडलायुक्त एवं महापौर की अध्यक्षता तथा जिलाधिकारी अन्य संबंधित अधिकारियों एवं पार्षदों की उपस्थिति में बैठक संपन्न
Next: Bihar news श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर
  • Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.