Prayagraj News :4 नवंबर को मंडलायुक्त डेंगू से संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे

Prayagraj News :4 नवंबर को मंडलायुक्त डेंगू से संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने जिलाधिकारी श्री संजय खत्री समेत डेंगू एवं संचारी रोग नियंत्रण हेतु कलेक्ट्रेट प्रांगण में बनाये गए कंट्रोल रूम का आज औचक निरीक्षण करते हुए जनपद में साफ-सफाई, एंटी लारवा छिड़काव एवं फागिंग की व्यवस्था, प्लेटलेट्स की उपलब्धता तथा अस्पतालों में प्रतिदिन भर्ती हो रहे डेंगू मरीजों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।IMG 20221104 WA0063

उन्होंने डेंगू के सीरियस मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे प्लेटलेट संबंधित जानकारी लेते हुए नगर निगम द्वारा फागिंग एवं एंटी लारवा छिड़काव हेतु बनाए गए माइक्रोप्लान का अवलोकन भी किया। साथ ही नगर निगम के सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा दिए जा रहे फीडबैक का सत्यापन प्रशासन द्वारा नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कराने के निर्देश दिए ताकि ग्राउंड लेवल पर सही काम हो रहा है या नहीं इसकी सही जानकारी मिलती रहे।

इसी क्रम में मंडलायुक्त ने जनपद के सभी वार्डों, जहां भी जलजमाव की स्थिति है, की वार्ड वार आख्या उनके समक्ष प्रस्तुत करने को भी कहा है। उन्होंने नालों में जहां भी एंटी लारवा छिड़काव किया जा रहा है वहां छिड़काव के पश्चात सैंपलिंग कराकर लारवा खत्म हो गया है या नहीं यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रतिदिन कितनी जगह लारवा दिखा एवं उसको खत्म करने हेतु क्या कार्यवाही की गई उसकी जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा है।Prayagraj News :4 नवंबर को मंडलायुक्त डेंगू से संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे

प्लेटलेट्स की उपलब्धता बनाए रखने एवं डेंगू के संक्रमण के नियंत्रण हेतु उन्होंने विभिन्न स्थानों पर अवेयरनेस प्रोग्राम चलाने तथा पुनः ब्लड डोनेशन कैंप लगवाने के भी सुझाव दिए हैं। इसके अतिरिक्त कंट्रोल रूम में तैनात टीम को सभी डेंगू पेशेंट्स के परिजनों से दिन में दो बार अनिवार्य रूप से वार्ता कर उनकी सकुशलता की जानकारी लेने को कहा है।

4 नवंबर को मंडलायुक्त डेंगू से संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

Trending News