Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने डेंगू की रोकथाम एवं उपचार के सम्बंध में की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा की

जनवाद टाइम्स 4 November 2022
Prayagraj News : जिलाधिकारी ने डेंगू की रोकथाम एवं उपचार के सम्बंध में की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा की
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने गुरूवार को संगम सभागार में डेंगू की रोकथाम एवं उपचार के सम्बंध में की जा रही कार्यवाहियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक की।

IMG 20221104 WA0061बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम को व्यापक एवं सघन रूप से एण्टीलार्वा एवं फागिंग का छिड़काव कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि जहां पर भी जल-जमाव है, वहां पर मशीनों को लगाकर तत्काल जल-निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं पर जल निकासी करना सम्भव नहीं है, तो वहां पर सघन एवं नियमित रूप से एण्टीलार्वा का छिड़काव किया जाये।

जिलाधिकारी ने जिला मलेरिया अधिकारी एवं नगर निगम को प्रतिदिन शाम को फागिंग एवं एण्टीलार्वा के छिड़काव की जीपीएस युक्त फोटो रिपोर्ट के साथ प्रस्तुत करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने छिड़काव करने वाली टीम को यह भी निर्देशित किया है कि छिड़काव होने वाले स्थानों के कम से कम 10 स्थानीय व्यक्तियों से फीडबैक लेकर एवं उनका हस्ताक्षर कराकर रिपोर्ट के साथ प्रस्तुत करें। उन्होंने नगर निगम में शामिल किए गए नए क्षेत्रों में भी फागिंग एवं एण्टीलार्वा का छिड़काव व्यापक स्तर पर कराये जाने हेतु नगर निगम को निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्टेªटों को एण्टलार्वा एवं फागिंग के छिड़काव का नियमित रूप से अनुश्रवण करने एवं कम से कम 10 गलियों में भ्रमण कर वहां के लोगो से छिड़काव के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए क्रास चेकिंग करते हुए प्रत्येक दिन शाम को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने डेंगू की रोकथाम एवं उपचार के सम्बंध में की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा कीजिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फागिंग, एण्टी लार्वा का छिड़काव नियमित रूप से कराने एवं जहां पर ज्यादा संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हो, वहां पर विशेष रूप से छिड़काव कराये जाने का निर्देश दिया है। बैठक में नगर आयुक्त श्री चन्द्र मोहन गर्ग ने बताया कि आज (गुरूवार) से सुबह एवं शाम दो पालियों में फागिंग एवं एंटीलार्वा का छिड़काव का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि फागिंग के लिए 30 अतिरिक्त वाहनों की भी व्यवस्था की गयी है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, ए0डी0एम0 (वित्त/राजस्व) श्री जगदम्बा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री नानक सरन सहित सभी सम्बन्धित सेक्टर मजिस्ट्रेट /स्वास्थ कर्मी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: कर्नाटक ब्रेकिंग न्यूज :पूर्व समाज कल्याण मंत्री प्रियंक खरगे एवं केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने 2 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की कांग्रेस द्वारा भेजी गई सिफारिश की समीक्षा करने तत्काल कार्रवाई करने का प्रस्ताव पेश किया
Next: Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने बैठक कर डेंगू, कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.