Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु तथा व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 31 October 2022
Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु तथा व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में जिला उद्योग बन्धु तथा व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित की गयी।

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु तथा व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्नबैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि उद्योग धंधों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों को औद्योगिक क्षेत्र नैनी में विद्युत, साफ-सफाई सहित अन्य उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को समय से निस्तारित करने के निर्देश सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन पत्रों का निस्तारण न करने वाले विभागों के अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना की समीक्षा करते हुए बैंकों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु तथा व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न
बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को भी प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जर्जर तारों, खम्भों, स्ट्रीट लाइटों सहित अन्य समस्याओं/शिकायतों का समय से निस्तारण सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने नगर निगम को बाजारों में नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त वाणिज्यकर सहित उद्योग बंधु से श्री मुरारी लाल अग्रवाल, संतोष त्रिपाठी सहित अन्य उद्यमीगण/व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : मण्डलायुक्त, आईजी एवं जिलाधिकारी ने छठ पूजा के दृष्टिगत घाटों का भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा
Next: Prayagraj News :स्वास्थ्य सम्बंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.