Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news खतरनाक घाटों का उपयोग नहीं करने को लेकर करायें व्यापक प्रचार-प्रसार : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 28 October 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में उन्होंने वार्डों में खतरनाक घाटों के उपयोग नहीं करने को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का नगर प्रशासन तथा प्रखंड प्रशासन को निर्देश दिया।Bihar news खतरनाक घाटों का उपयोग नहीं करने को लेकर करायें व्यापक प्रचार-प्रसार : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी द्वारा जिला आपदा प्रभारी को उपयुक्त संख्या में संवेदनशील घाटों/स्थलों पर एसडीआरएफ की तैनाती का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता, विद्युत को छठ व्रतियों के मार्ग का सत्यापन करते हुए, विद्युत तारों की ऊँचाई सही कराने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही छठ घाटों पर आयोजकों से समन्वय स्थापित कर नियंत्रण कक्ष का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया।Bihar news खतरनाक घाटों का उपयोग नहीं करने को लेकर करायें व्यापक प्रचार-प्रसार : जिलाधिकारी

उन्होंने कहा कि महापर्व छठ को लेकर साफ-सफाई, रौशनी, विधि-व्यवस्था आदि को लेकर सभी अधिकारी मुस्तैदी के साथ कार्यों को ससमय निष्पादित करें। अघ्र्य देने के समय भीड़भाड़ वाले घाट पर भगदड़ नहीं मचे, कोई भी श्रद्धालु पानी में डूबे नहीं इसका विशेष ध्यान रखना है। सभी घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग के साथ ही साथ पूरे छठ घाट परिसरों में आयोजकों से समन्वय स्थापित कर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। साथ ही महिला छठ व्रतियों की सुविधा के मद्देजनर पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाय।Bihar news खतरनाक घाटों का उपयोग नहीं करने को लेकर करायें व्यापक प्रचार-प्रसार : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जहां गहराई ज्यादा हो वहां पर अच्छे तरीके से बैरिकेडिंग कराना सुनिश्चित करें ताकि कोई हताहत नहीं हो। ज्यादा गहराई वाले घाटों पर इसके आगे जाना खतरनाक है की तख्ती लगवाना भी आवश्यक है ताकि सभी श्रद्धालुओं को स्पष्ट रूप से दिखाई दें। ज्यादा गहराई वाले घाटों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाय।Bihar news खतरनाक घाटों का उपयोग नहीं करने को लेकर करायें व्यापक प्रचार-प्रसार : जिलाधिकारी

उन्होंने कहा कि सभी छठ घाटों पर आवश्यक दवाईयों, एंबुलेंस एवं अन्य संसाधनों के साथ मेडिकल टीम पूरी तरह अलर्ट रहेगी ताकि विषम परिस्थिति में त्वरित गति से कार्रवाई की जा सके। उन्होंने निदेश दिया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक दवाईयों के साथ डॉक्टर ससमय उपस्थित रहेंगे तथा एंबुलेंस को अपडेट रखेंगे।Bihar news खतरनाक घाटों का उपयोग नहीं करने को लेकर करायें व्यापक प्रचार-प्रसार : जिलाधिकारी

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनिल राय, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news : सड़क दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को मिली सहायता राशि
Next: Bihar news शराब तस्करी का अंतरप्रांतीय सप्लायर गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.