संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
दीपोत्सव के उपलक्ष्य में राजकीय +2 उच्च विद्यालय कुमारबाग में “दीप सजाएं पुरस्कार पाएं ” एवं “रंगोली बनाएं दीवाली मनाएं” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की आयोजिका शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन ने बताया प्रकाशोत्सव दीपावली पर्व के पूर्व आज विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच रंगोली और मिट्टी के दीया की सजावट की प्रतियोगिता रखी गई।
प्रतियोगिता में न सिर्फ छात्रा शामिल हुई बल्कि छात्र भी बढ़-चढ़ कर भाग लिए। जहां एक तरफ लड़कियों ने चावल, अनाज एवं अबीर से मनभावन मोर की डिजाइन एवं अल्पना वाली खूबसूरत रंगोली बनाई, वही लड़कों ने अबीर, रंग से बेहद बारीकी से नई डिजाइन की रंगोली बनाया।
वही दूसरी तरफ दीपक सजाएं, पुरस्कार पाएं प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मिट्टी के दीये को मोती, सितारे, गोटे, ऊन, धागे, पेंट से बेहतरीन तरीके से सजाएं। इनरव्हील क्लब बेतिया की प्रेसिडेंट श्रीमती नीता श्री, सेक्रेटरी श्वेता अग्रवाल, सदस्या पुष्पा रानी ने प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई रंगोली और दीपक सजाएं प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दीप सजाने में लड़कियां प्रथम स्थान पाई वही रंगोली प्रतियोगिता के प्रथम स्थान पर विजेता लड़के बने। कार्यक्रम में शिक्षिका रानी कुमारी, आशा वर्मा, सुनीता कुमारी, सीमा भारती सहित अन्य शामिल हुए।