Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत आज प्रमुख सचिव नगर विकास की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक संपन्न हुई

जनवाद टाइम्स 14 October 2022
IMG-20221014-WA0006
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत आज प्रमुख सचिव नगर विकास श्री अमृत अभिजात की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक संपन्न हुई जिसमें महाकुंभ हेतु की जा रही विभाग वार तैयारियों की जानकारी उन्हें मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत एवं मेला अधिकारी महाकुंभ मेला श्री विजय किरण आनंद द्वारा दी गई। IMG 20221014 WA0006

सर्वप्रथम श्री विजय किरण आनंद ने कुंभ 2019 में किए गए कार्यों से मिली सीख के आधार पर आगामी महाकुंभ के दृष्टिगत सुझाव दिए जिसके अंतर्गत उन्होंने दीर्घकालीन कार्यों हेतु सभी विभागीय बजट को कम से कम 2 वर्ष पूर्व स्वीकृत करने, आतिथ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, मेले की भूमि आवंटन एवं सुविधा पर्ची निर्गत कराने हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने की व्यवस्था करने, कुछ घाटों का चिन्हीकरण कर उन्हें पक्का बनाने तथा महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कार्य योजना तैयार करने पर विचार करने का अनुरोध किया।IMG 20221014 WA0005

इसी क्रम में मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने सुझाव देते हुए रायबरेली से प्रयागराज मार्ग को 4 लेन बनाने, प्रयागराज एयरपोर्ट का विस्तार करते हुए वहां तक के पहुंच मार्ग को सीधा करते हुए 4 लेन बनाने तथा उसमें दोनों तरफ सर्विस लेन देने, प्रयागराज के रिंग रोड को महाकुंभ 2025 से पूर्व पूर्ण करने, वाराणसी-प्रयागराज मार्ग में प्रयागराज से हंडिया तक की रोड को और बेहतर बनाने, पर्यटन की दृष्टि से त्रिवेणी पुष्प, कुंभ डिजिटल म्यूजियम तथा कर्जन ब्रिज के जीर्णोद्धार का कार्य कराने, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के विस्तार पर विचार करने, जनपद में ट्रैफिक कंजेशन को कम करने के दृष्टिगत जीरो रोड एवं सिविल लाइन बस अड्डों का स्थानांतरण करने पर विचार करने का अनुरोध किया।Prayagraj News :महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत आज प्रमुख सचिव नगर विकास की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक संपन्न हुई

सभी सुझावों को सुनने के पश्चात श्री अमित अमृत अभिजात ने सभी दीर्घकालीन परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु एक अच्छी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम बनाने के निर्देश देते हुए सभी विभागों को अपने द्वारा दिए गए प्रस्तावों एवं उनसे संबंधित बजट पर पुनर्विचार करते हुए अंतिम सूची अग्रसारित करने को कहा। साथ ही उन्होंने सभी 2 वर्ष से अधिक समय लेने वाली परियोजनाओं को लोंग टर्म बकेट लिस्ट में रखने तथा छह माह से 1 वर्ष में समाप्त हो जाने वाली परियोजनाओं को शॉर्ट टर्म बकेट लिस्ट में रखने को कहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने महाकुंभ संबंधित सभी कार्यों को 31 अक्टूबर 2024 की डेडलाइन के पूर्व समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन के द्वारा की गयी व्यवस्थाओं एवं की जा रही कार्रवाईयों की समीक्षा की
Next: Prayagraj News : अधिकारियों, कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण 16 को

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.