अम्बेडकर नगर न्यूज : अचानक बाढ़ की चपेट में आने से कई ग्राम सभा बाढ़ से हुए ग्रसित जिलाअधिकारी व आला अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

अम्बेडकर नगर न्यूज : अचानक बाढ़ की चपेट में आने से कई ग्राम सभा बाढ़ से हुए ग्रसित जिलाअधिकारी व आला अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जनपद तहसील आलापुर के पूर्वी छोर अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र आराजी देवारा एवं माझा कम्हरिया का जिले के आला अधिकारियों ने जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की उपस्थिति में बाढ़ प्रभावित दोनों ग्रामो माझा कम्हरिया व आराजी देवारा का निरीक्षण किया।

IMG 20221012 WA0066आपको बता दें कि नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रशासन को अलर्ट रहने की नसीहत दी साथ ही किसी भी तरह की कोई कमी न रहे इसके लिए तहसील प्रशासन को देखरेख करने के लिए आदेश दिया ।जिलाधिकारी ने सबसे पहले राहत शिविर विश्वनाथ उ. मा. विद्यालय माझा पहुँचे वहाँ उपजिलाधिकारी रोशनी यादव तहसीलदार सुनील कुमार,खण्ड विकास अधिकारी जहाँगीर गंज दिनेशप्रताप सिंह, स्वास्थ्य विभाग व पशुपालन विभाग अपना अपना कैम्प लगाए हुए थे। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बाढ़ के बारे में जानकारी प्राप्त की इस मौके पर ग्राम प्रधान संतोष कुमार, बृजलाल, पूर्व प्रधान बृजेश यादव,कोटेदार अंगद कुमार व रामजी तथा ग्रामीण खेलावन,नन्हकू आदि ने बताया कि नदी का पानी काफी बढ़ गया है लेकिन प्रशासन की टीम लगातार सम्पर्क में है।

अम्बेडकर नगर न्यूज : अचानक बाढ़ की चपेट में आने से कई ग्राम सभा बाढ़ से हुए ग्रसित जिलाअधिकारी व आला अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षणतहसीलदार सुनील कुमार नायंब तहसीलदार देवआनंद तिवारी व 10 सदस्यीय कांनूनगो/लेखपालों की राजस्व टीम के साथ बीते दो दिनों से डटे हैं। जिलाधिकारी ने जो घर पानी से घिरे है उनसे राहत कैम्प में जाने की सलाह दिया जहाँ रहने व खाने की पर्याप्त सुविधा है । जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी रोशनी यादव ने जनता को हर संभव मदद पहुचाने हेतु आश्वस्त किया। इस मौके पर सिचाई विभाग का कोई कर्मचारी उपस्थित न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई ।

You may have missed