Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने स्टैनली रोड़ पर स्थित एएमए ब्लड बैंक का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनवाद टाइम्स 12 October 2022
Prayagraj News : जिलाधिकारी ने स्टैनली रोड़ पर स्थित एएमए ब्लड बैंक का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को स्टैनली रोड़ पर स्थित एएमए ब्लड बैंक का निरीक्षण किया तथा वहां पर प्लेटलेट्स तथा ब्लड की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने स्टैनली रोड़ पर स्थित एएमए ब्लड बैंक का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देशजिलाधिकारी ने ब्लड बैंक के चिकित्सकों से जानकारी ली कि कितने प्लेेटलेट की प्रतिदिन डिमांड है तथा किन अस्पतालों में कितने प्लेटलेट की मांग है। इसके बारे में उन्होंने जानकारी उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने जानकारी ली कि जब कोई डोनर ब्लड डोनेट करता है, तो ब्लड में किन-किन तथ्यों की जांच की जाती है। उन्होंने प्लेटलेट कैसे बनती है, कहां संरक्षित रखी जाती है, के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ब्लड बैंक के सभी कक्षों का अवलोकन किया तथा वहां पर रखे गये उपकरणों तथा मशीनों के कार्यों के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कैम्प लगाकर ब्लड डोनेट कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने ब्लड बैंक गेट पर साइनेज लगाये जाने तथा उसमें आवश्यक चीजों को उल्लिखित किए जाने के लिए कहा है।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने छावनी परिषद सामान्य चिकित्सालय, सदर बाजार कैंट का निरीक्षण किया। वहां पर उन्होंने भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी ली तथा उन्होंने यह भी जानकारी ली कि वर्तमान समय में किस मरीज की प्लेट्स सबसे कम है तथा उसकी क्या स्थिति है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने स्टैनली रोड़ पर स्थित एएमए ब्लड बैंक का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देशउन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों से उनका हालचाल भी पूछा। उन्होंने वहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी से दवाओं की उपलब्धता तथा भर्ती मरीजों के लिए और क्या व्यवस्थायें की जा सकती है, इसकी बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 नानक सरन, जिला मलेरिया अधिकारी श्री ए0के0 सिंह, ब्लड बैंक के चिकित्सकों सहित अन्य चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news-NH322के बिदुपुर स्टेशन के राधारमण चौक पर हरदम जाम का समस्या बना रहता है
Next: Bihar news अर्चना बरनवाल और मोना जैन बनी जन सुराज महिला समिति की जिला सह संयोजक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.