Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news नगर निगम ने गवर्नमेंट मेडिकल काॅलेज के मार्ग के अतिक्रमणकारियों पर चलाया जेसीबी

जनवाद टाइम्स 11 October 2022
Bihar news नगर निगम ने गवर्नमेंट मेडिकल काॅलेज के मार्ग के अतिक्रमणकारियों पर चलाया जेसीबी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम क्षेत्र में स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण से सड़कों पर जाम की स्थिति बनती है। जिसके कारण मुख्य रूप से जो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए जाते हैं वो घंटों इस जाम का बेवजह शिकार बन जाते हैं जिससे उनकी जीवन मृत्यु पर बन आती है। जिसको लेकर नगर निगम के नगर आयुक्त ने मुख्य रूप से जो अस्पताल जाने वाले मार्ग है उसपर से अतिक्रमण हटा कर आवागमन सुचारू रुप से करने का आदेश दिया।IMG 20221011 WA0047

जिसके अनुपालन को लेकर नगर आयुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, बेतिया से दंडाधिकारी की नियुक्ति और पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की मांग को लेकर पत्र लिखा था। जिसके उपरांत नगर निगम के सीटी मैनेजर रवि अमरनाथ को दंडाधिकारी नियुक्त करते हुए नगर थाना और मेजर, पुलिस केन्द्र को पर्याप्त बल देने का निर्देश जारी किया।Bihar news नगर निगम ने गवर्नमेंट मेडिकल काॅलेज के मार्ग के अतिक्रमणकारियों पर चलाया जेसीबी

मंगलवार के सुबह 10 बजे से दंडाधिकारी रवि अमरनाथ के नेतृत्व में नगर निगम के कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। पहले नगर भवन से सोवा बाबू चौक, संतकबीर रोड, मीना बाजार, जंगी मस्जिद होकर डॉ लैश चौक से अस्पताल रोड के अतिक्रमण को हटाया गया। तो दूसरे तरफ नगर भवन से महाराजा स्टेडियम होकर मीना बाजार, शीतला माई स्थान होकर अस्पताल तक का अतिक्रमण पर नगर निगम का जेसीबी चलाया गया। नगर निगम के इन कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है तो कहीं रोष भी है।

कुछ दुकानदार का कहना है कि पूजा का समय है और ऐसे में सबको बिक्री की आश होती है और ऐसे में दुकानों का टूटना पर्व त्योहारों की खुशी कम हो जाएगा और रोजी रोटी के लाले पड़ जाएंगे वो अलग समस्या होगी। पर वहीं जो जाम के समस्याओं से प्रभावित रहते हैं उनमें खुशी है कि अतिक्रमण हटने के बाद जाम नहीं होगा और यातायात सुचारू पूर्ण रहेगा। साथ ही मरीजों को लानेवाले निजी वाहन एवं एंबुलेंस भी जल्द से जल्द अस्पताल पहुंच सकेंगे।Bihar news नगर निगम ने गवर्नमेंट मेडिकल काॅलेज के मार्ग के अतिक्रमणकारियों पर चलाया जेसीबी

अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से खुशी जाहिर तो लोगों ने किया पर उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एक दिन हटाने और अन्य दिन आंख बंद कर लेने से क्या पुनः अतिक्रमण की पुनरावृत्ति नहीं होगी? ऐसे में जबतक इसको निर्देशित नहीं किया जाता रहेगा इस समस्या से कभी भी पूर्ण रूप से निजात नहीं मिल सकता है।

Post navigation

Previous: Bihar news गैर-भाजपा विपक्षी राजनीति के दिग्गज मुलायम सिंह यादव के निधन पर माले ने जताया शोक
Next: Bihar news-बरांटी ओपी थाना गंदगी के ढेर पर विराजमान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.