Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : सर्पदंश से युवक की मौत परिजनों में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स 6 October 2022
अम्बेडकर नगर न्यूज : सर्पदंश से युवक की मौत परिजनों में मचा कोहराम
Share News
       

 

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर जनपद तहसील आलापुर क्षेत्र के नगर पंचायत जहांगीरगंज के बावली चौक निवासी रामसिंगार प्रजापति के सुपुत्र विवेक प्रजापति (24 वर्ष )की सुबह जहरीले सांप के काट लेने की वजह से मृत्यु हो गई ।सर्पदंश से युवक की मौत परिजनों में मचा कोहराम।

IMG 20221006 WA0056
रामसिंगार प्रजापति की बावली चौक स्थित जलपान की दुकान है जिनके साथ उनका सुपुत्र विवेक उर्फ मटरू उनके काम में हाथ बटाता था । सुबह लगभग 3:45 पर सोते समय बिस्तर पर एक जहरीले सांप ने बहुत तेजी से उसके कंधे और सीने के पास काट लिया तो विवेक ने हिम्मत जुटा कर चादर से उसे छुड़ाकर दूर फेंक दिया । फिर अपने आस पास सोए लोगों को जगाया । आस पास के लोगों की मदद से उसे बसखारी एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर स्थिति गंभीर देखते हुए वहां से रेफर कर दिया गया । तब परिजनों ने पास ही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया जहां पर कुछ समय तक उसका इलाज चला स्थिति गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से वहां के चिकित्सकों ने फौरन जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जहां पर कुछ ही देर में उसकी मृत्यु हो गई । फिर परिजन मृतक को बावली चौक नारियाँव वापिस उसके घर लाए। सूचना पर थानाध्यक्ष जहांगीरगंज ने क्षेत्रीय सिपाही मयफोर्स के साथ पहुंच कर शव का पंचनामा कर आपदा लाभ हेतु पोस्टमार्टम के लिए लाश को जिले पर भेज दिया गया ।अम्बेडकर नगर न्यूज : सर्पदंश से युवक की मौत परिजनों में मचा कोहराम

रामसिंगार का एक और पुत्र तथा पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है । इस घटना से क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर फैल गई है।

Post navigation

Previous: Bihar news मरीजों को कम खर्च में होम्योपैथिक दवा होगी उपलब्ध – गरिमा सिकारिया
Next: Bihar news उच्च न्यायालय द्वारा नगर निकाय चुनाव को स्थगित करने का सबसे बड़ा कारण है केन्द्र सरकार – विजय कश्यप

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.