Bihar news मरीजों को कम खर्च में होम्योपैथिक दवा होगी उपलब्ध – गरिमा सिकारिया

Bihar news मरीजों को कम खर्च में होम्योपैथिक दवा होगी उपलब्ध - गरिमा सिकारिया
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

विजयादशमी के दिन बुधवार को चीक टोली स्थित श्री बालाजी होमियो क्लिनिक का उद्घाटन पूरे धूमधाम और पूजा पाठ के साथ डाॅ के के प्रसाद ने किया। जिनके क्लिनिक का उद्घाटन नगर निगम की मुख्य पार्षद प्रत्याशी गरिमा सिकारिया ने विधिवत फीता काट कर किया।IMG 20221005 WA0132

श्री बालाजी होमियो क्लिनिक का उद्घाटन करने सुबह लगभग 9 बजे पहुंची गरिमा सिकारिया का उपस्थित गणमान्यों और महिलाओं ने उनका स्वागत किया। माथे पर तिलक और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए उपस्थित महिलाओं ने उन्हें क्लिनिक का फीता काटने का निवेदन किया। तत्पश्चात डॉ के के प्रसाद के उपस्थिति में गरिमा सिकारिया ने फीता काट कर क्लिनिक का शुभारंभ किया।

उद्घाटन के पश्चात गरिमा सिकारिया ने कहा कि आधुनिक समय में होम्योपैथिक दवाओं पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। ऐसे में यदि चिकित्सक सस्ते दर पर इलाज करते हैं तो सभी आम व खास लोग अधिक से अधिक फायदा उठा सकते हैं। असाध्य से असाध्य रोगों के लिए होम्योपैथिक एक कारगर दवा होती है। इसलिए जब मरीज निराश हो जाते हैं तो फिर होम्योपैथिक की शरण में आते हैं और इसका बहुत ही सकारात्मक परिणाम भी मरीजों को मिलता है।

वहीं डॉ के के प्रसाद ने बताया कि हमारे क्लिनिक की पहली प्राथमिकता सस्ती होम्योपैथिक इलाज ही है। ताकि अधिक से अधिक सभी प्रकार के लोग हमारे इलाज का फायदा उठा सकें। होम्योपैथिक में सभी प्रकार के बिमारियों का जड़ से इलाज करने की प्राचीन पद्वति है। ऐसे में निराश ना होकर परेशान मरीजों को एक बार अवश्य इलाज कराना चाहिए। होम्योपैथिक ना सिर्फ इंसान बल्कि जानवरों के लिए भी काफी कारगर साबित होता आया है। इसलिए इंसान और पशु सभी के लिए सस्ती दर पर अच्छी इलाज की सुविधा प्रदान करना हमारा प्रथम उद्देश्य है।Bihar news मरीजों को कम खर्च में होम्योपैथिक दवा होगी उपलब्ध - गरिमा सिकारिया

मौके पर दर्जनों गणमान्य व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

You may have missed