अम्बेडकर नगर न्यूज : इण्टर कालेज परिसर में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

अम्बेडकर नगर न्यूज : इण्टर कालेज परिसर में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा
Share News

संवाददाता पंकज कुमार अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जनपद के विकासखण्ड जहाँगीरगंज क्षेत्र मे डाॅ.राम मनोहर लोहिया इण्टर कालेज इटौरी बुजुर्ग अम्बेडकर नगर में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन विद्यालय प्रबन्धक राज नारायण वर्मा ने झंडोत्तोलन कर किया।

IMG 20220930 WA0075प्रबन्धक ने उपस्थित गाइडों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड एक गैर राजनीतिक, गैर सरकारी, धर्म निरपेक्ष एवं जाति वर्ग भेदभाव से रहित संस्था है जो हमारी ज्ञान की वृद्धि करता है।

अम्बेडकर नगर न्यूज : इण्टर कालेज परिसर में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सास्काउट गाइड के शिक्षा से बच्चों में शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक क्षमताओं का विकास होता है तथा उन्हें समाज, राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक उत्तरदायित्व नागरिक बनने का मौका मिलता है। स्काउट गाइड शिक्षा प्राप्त बच्चे शरीर से स्वस्थ, मन से जागरूक एवं नैतिक गुणों को अपनाकर जीवन के हर चुनौतियों का मुकाबला करते हैं।तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान जिला संगठन आयुक्त बलिराम राजभर ने स्काउटिंग का इतिहास, जन्मदाता, नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत, स्काउट गाइड ध्वज, राष्ट्रध्वज, प्राथमिक चिकित्सा, पायनियरिग एवं गांठे, संकेत, स्काउट गाइड वर्दी,स्काउट गाइड चिन्ह, बायां हाथ मिलाना, सेल्यूट, गुड टर्न इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में लगभग 100 की संख्या में गाइड उपस्थित रहे। इस मौके पर कार्यक्रम में प्रशिक्षण मंडल में तहसील ट्रेनिंग कॉउंसलर स्काउट गौतम जायसवाल, ट्रेनिंग कॉउंसलर गाइड लक्ष्मी, सहायक ट्रेनिंग कॉउंसलर निशिका राजभर,शिवम राजभर तथा प्रधानाचार्य विवेक वर्मा,प्रर्मिला वर्मा व विद्यालय के अध्यापक व छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

You may have missed