Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news भूमि अधिकार आन्दोलन का दिल्ली में 4था कन्वेंशन

जनवाद टाइम्स 26 September 2022
Bihar news भूमि अधिकार आन्दोलन का दिल्ली में 4था कन्वेंशन
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

26 और 27 सितंबर को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब नई दिल्ली में भूमि अधिकार आन्दोलन की 4 थे कन्वेंशन का उदघाटन करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव का. हन्नान मौला ने कहा कि कांवेशन की अध्यक्षता कर रही का.दयामुनी बारला जी , मंच पर उपस्थित मेघा पाटेकर जी , सुनीलम जी , प्रफुल सामंत जी , रोमा जी , सत्यवान जी , अशोक चौधरी जी , आलोक जी और कन्वेंशन में पूरे देश से आए हुए प्रतिनिधि साथियों ।

IMG 20220926 WA0065
2013 में भूमि अधिकार कानून लाया गया । जिसमें किसान की मर्जी से ही उसकी जमीन सरकार लेगी । 2014 में मोदी सरकार ने उसमें संशोधन किया । जिसके अनुसार जमीन जब भी सरकार चाहेगी । किसान से छीन लेगी ।
जल ,जंगल, जमीन, खनिज और समुद्र की रक्षा के सवाल पर 2013 में एक कमिटी बनाई गई । भूमि अधिकार आन्दोलन एक संगठन बनाया गया । जिसके द्वारा भूमि बचाने का आंदोलन हो रहा है । मोदी सरकार भाजपा शासित राज्यों में छुपे छुपे जमीनों को छीन रही है ।
लेकिन हम बताना चाहते हैं कि 11 महीनों तक चली ऐतिहासिक किसान आंदोलन ने मोदी को मजबूर कर दिया कि किसान विरोधी काला कानून वापस लो । ठीक उसी तरीके से संघर्ष करके इस लड़ाई को जितना है ।
क्योंकि जमीन को जिन्दा रखना और उसको बचाना हमारा प्रथम कर्तव्य बन जाता है । हम जमीन को बेचना नहीं चाहते । कारपोरेट उसे खरीदने पर आमादा है । सरकार भी उसके पीछे खड़ी है । मोदी सरकार जमीन की अधिग्रण चाहती है । लेकिन पूंजी का अधिग्रण नहीं चाहती ।
उन्होंने कहा कि कारपोरेट किसानों के जमीनों को खरीदना चाहते हैं । वह किसानों की आत्मा को खरीदना चाहता है । लेकिन किसान अपनी आत्मा रूपी जमीन को नहीं बेचने देगा ।
जमीन से भूख जुड़ा हुआ है । यह हमारा संवैधानिक अधिकार है । पर्यावरण खतरे में है । भूमि बंजर होता जा रहा है । पहाड़ बिक गया तो नदिया रुक जायेगी। जंगल खत्म हो जायेगें । इसलिए मोदी सरकार और कारपोरेट की मिली भगत के खिलाफ एक संयुक्त कारवाई की जरूरत है । जिस पर सबके विचार आ रहे हैं।
कन्वेंशन के दूसरे सत्र की अध्यक्षता l किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का. अशोक ढवले, उलका, देवाशीष, संजीव की अध्यक्ष मण्डली ने की । इस सत्र में अभी तक खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त सचिव सुनीत चोपड़ा , त्रिपुरा के समीर , तरुण , जन मुक्ति संघर्ष वाहिनी के अजीत अंजुम , कुमार मारडी, कमू ताई नर्मदा बचाओ अभियान ने नारा दिया जल , जंगल , जमीन हमारो आप की , नहीं किसी के बाप की। दशरथ यादव ,महाराष्ट्र ने अपने विचार रख चुके हैं ।

Bihar news भूमि अधिकार आन्दोलन का दिल्ली में 4था कन्वेंशन
कन्वेंशन में अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव का. बीजू कृष्णन, कोषाध्यक्ष का. कृष्णा प्रसाद , सुमित जी ,बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव प्रभुराज नारायण राव , सोनेलाल , झारखंड किसान सभा के असीम सरकार आदि शामिल है ।

Post navigation

Previous: Bihar newsआदमखोर बाघ के आतंक से निपटने के लिए विशेषज्ञ दल का आगमन
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने कार्यों में लापरवाही बरतने पर कई प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0020
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0021
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Bihar News : पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News: सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास
  • Etawah News: सरोज वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास 
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.