Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 13 September 2022
IMG-20220913-WA0025
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व विभागों के विभागवार राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए वाणिज्यकर विभाग के राजस्व वसूली की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष कम पाये जाने पर संयुक्त आयुक्त वाणिज्यकर एवं नगरीय वितरण विद्युत नैनी के अधिशाषी अभियंता से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

IMG 20220913 WA0025उन्होंने राजस्व वसूली की प्रगति ठीक न पाये जान पर सम्बंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए राजस्व की वसूली में तेजी लाये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए एआरटीओ प्रशासन से लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व की वसूली सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने परिवहन, वाणिज्य एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को प्रवर्तन की कार्रवाई में तेजी लाते हुए लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ उन्होंने आर0सी0 पर भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए वसूली सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत विद्युत बकाये की वसूली सुनिश्चित करने के लिए कहा है। नगर पंचायत की समीक्षा करते हुए सभी अधिशाषी अधिकारियों का लक्ष्य निर्धारित कर वसूली का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी मण्डी सचिवों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों में लापरवाही या उदासीनता कत्तई क्षम्य नहीं होगा।

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्नइस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह सहित सभी अपर जिलाधिकारीगण एवं उपजिलाधिकारीगण सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रेडक्रास सोसायटी की बैठक सम्पन्न
Next: Prayagraj News : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार व्यक्तियों के लिए धन राशि में वृद्धि

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260515-WA0018
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन, बोर्ड टॉपर्स हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 15 May 2026
IMG-20260514-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :डॉ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल का शानदार CBSE 12वीं रिजल्ट, तनीषा इसरानी ने 95.6% अंकों के साथ किया टॉप

जनवाद टाइम्स 15 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-14 at 2.24.50 PM
  • Etawah

इटावा : अनंत मिशन की एआई, रोबोटिक एवं ड्रोन टेक्नोलॉजी को घर-घर पहुंचाने की नई पहल

जनवाद टाइम्स इटावा 15 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-14 at 7.31.30 PM
  • Bihar

Bihar News : प्रधान लिपिक वशिष्ठ प्रसाद सिंह के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 15 May 2026

Latest News

  • Agra News : डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन, बोर्ड टॉपर्स हुए सम्मानित
  • Agra न्यूज़ :डॉ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल का शानदार CBSE 12वीं रिजल्ट, तनीषा इसरानी ने 95.6% अंकों के साथ किया टॉप
  • इटावा : अनंत मिशन की एआई, रोबोटिक एवं ड्रोन टेक्नोलॉजी को घर-घर पहुंचाने की नई पहल
  • Bihar News : प्रधान लिपिक वशिष्ठ प्रसाद सिंह के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
  • Bihar News- थाना रोड स्थित महावीर फ्लावर मिल एवं मसाला स्टोर में फिर चोरी, व्यवसायियों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.