अम्बेडकर नगर न्यूज ग्रामसभा समडीह मे पूजा पाठ के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल पुलिस ने किया फेल

अम्बेडकर नगर न्यूज ग्रामसभा समडीह मे पूजा पाठ के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल पुलिस ने किया फेल
Share News

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर जनपद के तहसील आलापुर थाना क्षेत्र राजेसुलतानपुर अंतर्गत ग्राम समडीह में ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार करने आए लोगों का हिंदू संगठनों ने विरोध कर पुलिस को सूचित किया सूचना पर पहुंची पुलिस आधा दर्जन लोगों को थाने लेकर गई है ।

IMG 20220904 WA0139 ग्राम समडीह में लालबिहारी राजभर पुत्र किशुन के घर सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष एकत्रित हुए थे जहां ईसाई धर्म के बारे में प्रचार प्रसार किया जा रहा था । यह बात कुछ हिंदू लोगों को नागवार लगी और इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची थाना राजेसुल्तानपुर की पुलिस ने वहां एकत्रित लोगों से बातचीत किया ।मौके से बायबिल, की किताब क्राश निशान एवं अन्य सामग्री बरामद किया तथा हिन्दू जागरण मंच के युवा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह एवं कार्यकर्ताओं के आरोप पर आधा दर्जन महिला एवं पुरुषों को पुलिस थाने ले आई है ।

अम्बेडकर नगर न्यूज ग्रामसभा समडीह मे पूजा पाठ के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल पुलिस ने किया फेलइस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी आलापुर रामबहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है और धर्म परिवर्तन की बात सही पाई गई तो कार्यवाही की जाएगी ।

You may have missed