Agra News: बच्चों के साथ बाजार गयी महिला रास्ते से हुई लापता

IMG-20220830-WA0055
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ सामान खरीदने बाजार गई थी लेकिन वह घर नहीं लौटी जिस पर परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज कराकर महिला व बच्चों की बरामदगी की पुलिस से गुहार लगाई है।

IMG 20220830 WA0055

फाईल फोटो नेहा देवी

भरतार निवासी रिंकू के मुताबिक उनकी पत्नी नेहा देवी अपने दो छोटे बच्चों आयुष 7 वर्ष व कान्हा 5 वर्ष के साथ रविवार सुबह दस बजे घर से सामान खरीदने के लिए बाजार जाने की बात कह कर गई थी लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटी जिस पर उन्होंने परिजनों के साथ आसपास और अपने रिश्तेदारों में महिला व बच्चों के बारे में जानकारी की लेकिन उनकी कहीं कोई खबर नहीं लगी।

Agra News: बच्चों के साथ बाजार गयी महिला रास्ते से हुई लापता

आयुष व कान्हा बाएं से दाएं

संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई महिला व बच्चों के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुएउन्होंने सोमवार को थाना पहुंच कर पुलिस से महिला व बच्चों के लापता होने की सूचना पुलिस को देकर उनकी बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस महिला व बच्चों की खोजबीन में जुटी हुई है।

You may have missed