Prayagraj News :क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले में 931 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Prayagraj News :क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले में 931 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा सोमवार को वृहद रोजगार मेला का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी के कैम्पस में किया गया, जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियां द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

IMG 20220823 WA0025 मेले का उद्घाटन एमएलसी श्री सुरेश चन्द्र त्रिपाठी के प्रतिनिधि श्री अनूप कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। मेले में आये हुए अभ्यर्थियों की प्री प्लेसमेंट काउंसिलिंग का भी आयोजन किया गया। रोजगार मेले में उप निदेशक सेवायोजन श्री रविशेखर आनन्द, सहायक निदेशक सेवायोजन श्री रत्नाकर अस्थाना, प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 श्री एस0के0 श्रीवास्तव, जिला सेवायोजन अधिकारी श्री चन्द्रकान्त सिंह, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, लीड बैंक के अधिकारी एवं अन्य समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। वृहद रोजगार मेले में ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0 द्वारा 70, रूपन ट्रांसपोर्टेशन प्रा0लि0(रैपीडो) द्वारा 30, कैरियर ब्रीज स्किल साल्यूशन द्वारा 280, एल0आई0सी0 आॅफ इण्डिया द्वारा 17, रिलाइंस निप्पन लाइफ इंशोरेन्स द्वारा 30, डस्की स्टलेन कनसलटेंसी सर्विस प्रा0लि0 द्वारा 149, स्पेक्ट्रम टैलेन्ट मैनेजमेंट प्रा0लि0 द्वारा 67, डी0एम0डी0 इण्डिया लि0 द्वारा 53, एक्सजेंट एक्वा प्रा0लि0 द्वारा 66, पी0पी0ए0पी0 आॅटो मोटिव लि0 द्वारा 47, हर्शन इंजीनियरिंग लि0 द्वारा 30, जी0के0एन0 ड्राइवर लाइन लि0 द्वारा 18,कीवा काइपो इंडस्ट्रीज द्वारा 20 एवं गोल्डेन फार्मा आर्गेनिक एग्रीकल्चर प्रा0लि0 द्वारा 54 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। विभिन्न निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा कुल 931 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में लगभग 1500 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Prayagraj News :क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले में 931 अभ्यर्थियों का हुआ चयनयह जानकारी सहायक निदेशक, सेवायोजन श्री रत्नाकर अस्थाना ने दी है।

You may have missed