Etawah news: चित्रगुप्त इंटर कोलेज के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Etawah news: Students of Chitragupta Inter College took out Tricolor Yatra

Etawah news: Students of Chitragupta Inter College took out Tricolor Yatra

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा प्रभात फेरी के साथ निकाली। यह कार्यक्रम विद्यालयों के शिक्षको व स्काउट और गाइड द्वारा आयोजित किया गया। इस तिरंगा यात्रा में बच्चों ने पुरे जोश के साथ प्रतिभाग किया। विद्यालय परिसर से प्रभात फेरी कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जो जो शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरा। सभी बच्चों के हाथों में तिरंगा था तथा वे उत्साह पूर्वक वंदे मातरम, भारत माता की जय, वीर शहीद अमर रहे, देश की रक्षा कौन करेगा :हम करेंगे: हम करेंगे जैसे नारे लगा रहे थे।

Etawah news: Students of Chitragupta Inter College took out Tricolor Yatra

यात्रा के बीच बीच में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा होती रही तथा कुछ सामाजिक संगठनों एवं निजी व्यक्तियों के द्वारा बच्चों को चाकलेट और बंद बोतल पानी का भी प्रबंध किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश यादव सहित विद्यालय के प्रबंध कारिणी समिति ने रैली को सफल बनाने के लिए बच्चों शिक्षकों और जनता को धन्यवाद दिया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उमेश यादव ने कहा कि सभी को अपने घरों पर राष्ट्रीय शान के प्रतीक तिरंगा को पूरे मान सम्मान के साथ फहराना चाहिए। ऐसे दिशा-निर्देश शासन से भी प्राप्त हुए हैं। लेकिन इस दौरान सभी को तिरंगा प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान देश के सभी नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। इस अवसर पर कालेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

You may have missed