Etawah News: मस्जिद में इमाम ने नमाजियों को बांटे तिरंगे

IMG-20220812-WA0068
Share News

संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर (इटावा): हर घर तिरंगा अभियान के तहत लुधपुरा मस्जिद में हाफिज ने नमाजियों को सौंपे तिरंगे, हर घर तिरंगा झंडा फहराने को अपील की। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जसवंतनगर के मोहल्ला लुधपुरा मस्जिद पर हाजी हाफिज इमाम मो.सईद आलम अशरफी करहलवी ने जुमे की नमाज के बाद नमाजियों को तिरंगा वितरण किया। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाएं। साथ ही मस्जिद में हाजी मो.हनीफ, हाजी सलीम खां, हाजी शमीम खां उर्फ पप्पू हाजी आदि ने नमाजियों के अलावा अन्य आमजनों को तिरंगा झंडे सौंपे।

हाफिज इमाम मो.सईद आलम करहलवी ने लोगों को घर- घर में तिरंगा फहराने को कार्यक्रम के माध्यम से जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आजादी के 75वें वर्ष के जश्न के तौर पर अपनी छतों पर तिरंगा फहराकर या इंटरनेट मीडिया पर तिरंगे के साथ अपनी फोटो लगाकर हर घर तिरंगा अभियान को गति देने की अपील की है। मेरी मुस्लिम समाज से अपील है कि अपने घर पर तिरंगा जरूर लगाएं और इस अभियान को सफल बनाए। इस मौके पर इकलाख फारूकी, नोशे अली, मो.अर्सिफ, मो.अली, शकील अली, मो.शफी उर्फ पप्पू पेजर, इलियास अली आदि मौजूद थे।

Trending News