Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Lucknow news विजय कनौजिया हमला कांड के मुख्य साजिशकर्ता पुलिस पहुंच से अभी तक दूर

जनवाद टाइम्स 12 August 2022
Share News
       

रिपोर्ट गुलाब चंद गौतम

लखनऊ/12 अगस्त
उत्तर प्रदेश टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कनौजिया पर मंगलवार को उनके इंदिरा नगर स्थित ऑफिस के सामने 20 से 30 हमलावरों ने असलहा व धारदार हथियार लाठी-डंडों से हमला कर दिया । हमले में विजय कनौजिया बुरी तरह घायल हो गए। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने पर पुलिस मौके पर आकर घायल विजय को अस्पताल पहुंचा कर इलाज कराया। पुलिस के मुताबिक इंदिरा नगर सेक्टर 16 में विजय कनौजिया का ऑफिस है मंगलवार रात 9:00 बजे वह जैसे ही ऑफिस से निकलने वाले थे तभी वहां कई बाइक सवार असलहा, लाठी-डंडों से लैस लगभग 30 हमलावरों ने विजय को बुरी तरह से मारना पीटना शुरू कर दिया और ऑफिस में तोड़फोड़ शुरू कर दिए। शोर सुनकर ऑफिस में मौजूद कर्मचारी विजय को बचाने आए तो हमलावर उनको भी मारना पीटना शुरू कर दिए। इस दौरान इलाके के लोग जुटने लगे तो हमलावर विजय को मरा हुआ समझकर छोड़ भाग निकले। विजय की तरफ से तहरीर लेकर पुलिस ने लगभग 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली है 10 हमलावरों की गिरफ्तारी हो चुकी है बाकी की तलाश जारी है । विजय कनौजिया के साथ लखनऊ के व्यापारियों ने डीसीपी नॉर्थ से मिलकर सभी हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है तथा इस हमले के मुख्य साजिशकर्ता कौन है इसको भी पता लगाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सजा की मांग की है। यदि सभी हमलावरों की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं होती है तो लखनऊ के सभी व्यापारियों ने लखनऊ बंद करने व बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है व्यापारियों का आरोप है कि विजय कनौजिया के हमलावरों को पुलिस बचाने में जुटी हुई है।

Post navigation

Previous: Bihar news निर्वाचकों के आधार प्रमाणीकरण कार्य की हुई समीक्षा
Next: आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन स्थित ग्राउन्ड से पुलिसकर्मियों की 05 किमी की मैराथन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.