Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने निकाली तिरंगा रैली

जनवाद टाइम्स इटावा 11 August 2022
IMG-20220811-WA0108
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा: स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने में हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
यह बात उप जिलाधिकारी व डूडा की प्रभारी परियोजना अधिकारी डॉ. बुशरा बानो ने शहरी गरीब महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। वे नगर के मोहल्ला नगला करन सिंह में डे राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की संदर्भ संस्था प्रेम हेल्प एंड डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए आयोजित बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाने वाली महिलाओं से कहा कि वे अपने तैयार उत्पादों को बिचौलियों के बजाय सीधे बिक्री करें इसके लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध है। उन्होंने महिलाओं को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

बैठक के बाद तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में श्रीमती बानो खुद शामिल रहीं उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। रैली में शामिल युवतियों महिलाओं ने उनके साथ सेल्फी फोटो भी किए। उन्होंने सभी को जागरूक करते हुए घर घर तिरंगा लगाने हेतु प्रोत्साहित किया। रैली उक्त मोहल्ले की गलियों में घूमती हुई कोटला चुंगी से वापस आरंभ स्थल पर पहुंची। रैली के दौरान महिलाओं ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

रैली में डूडा के एसएमआईडी प्रबंधक विनोद त्रिपाठी, शहर मिशन प्रबंधक मनोज कुमार, प्रेम हेल्प एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के सिटी कोऑर्डिनेटर दुर्वेश कुमार, कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर पंकज कुमार, मनीषा गौतम, आकांक्षा पटेल के अलावा जीवन ज्योति, रक्षा, परी, उमंग, मयूरी, कल्पना आदि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल रहीं।

Post navigation

Previous: Etawah News: प्ले वे स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
Next: मेरठ न्यूज: भारत माता को सलामी देकर देश प्रेम प्रकट किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.