Etawah News: प्ले वे स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

PicsArt_08-11-04.23.34
Share News

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: प्ले वे स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस दौरान राखी मेकिंग किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने काफी जोशो खरोश के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अलावा नर्सरी, केजी फर्स्ट व सेकंड के छोटे छोटे नन्हे मुन्नो ने एक दूसरे को राखी बांधकर भी इस त्यौहार को सेलिब्रेट किया।

Etawah News: Rakshabandhan festival celebrated in Playway School

छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों को राखी बांधी और उनसे अपनी रक्षा का वचन लिया तथा अपने भाइयों की सुख समृद्धि और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एमडी रघुनंदन शर्मा ने कहा रक्षाबंधन का त्योहार केवल त्यौहार नहीं अपितु एक वचन है भाई का बहन से कि वह उसके हर सुख-दु:ख में हमेशा साथ रहेगा।

You may have missed