Agra News: धूमधाम से निकाली गयी तिरंगा यात्रा

Agra News: धूमधाम से निकाली गयी तिरंगा यात्रा
Share News

खेरागढ़: आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशभर में तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया जा रहा है।

IMG 20220810 WA0064बुधवार को कस्बा के डाक बंगला से भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिओम रावत के नेतृत्व तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को मुख्य अतिथि विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर डांक बंगला पर समाप्त हुई जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण युवा शामिल रहे। यात्रा के समापन पर क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने की शपथ दिलायी।

Agra News: धूमधाम से निकाली गयी तिरंगा यात्राकार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरिओम रावत, ब्लॉक प्रमुख गोपाल सिंह सिकरवार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष दानवीर परमार, जीतेश ठाकुर, युवा नगर अध्यक्ष पंकज सिकरवार, नवीन परमार, प्रदीप सिकरवार, आकाश धाकरे, शैलेंद्र परमार, गोविंद प्रधान आदि लोग शामिल रहे।

You may have missed