Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: आजादी का अमृत महोत्सव एवं निपुण भारत के अंतर्गत अभिभावक कार्यशाला का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 10 August 2022
Etawah News: The nectar festival of independence and organizing parent workshop under Nipun Bharat

Etawah News: The nectar festival of independence and organizing parent workshop under Nipun Bharat

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: जसवंतनगर प्राथमिक विद्यालय जारीखेड़ा विकासखंड जसवंतनगर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम एवं निपुण भारत कार्यक्रम के अंतर्गत अभिभावक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने संबोधन करते हुए अभिभावकों से कहा कि विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति एवं पीटीएम की मीटिंग होती है यदि अभिभावकों को किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो उस समस्या को प्रधानाध्यापिका के समक्ष रखा जाए तत्काल प्रधानाध्यापिका के द्वारा समस्या का निराकरण किया जाएगा यदि निराकरण नहीं होता है तो आप उच्च अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं समस्या का समय से निराकरण किया जाएगा शैलेश कुमार जी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत अच्छे अच्छे कार्यक्रम पेश किए हैं जिसमें छात्र-छात्राओं में काव्या के नृत्य की और आयुष की अंग्रेजी स्पीच की प्रशंसा की।

प्रवीण कुमार ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हम सब मिलकर इसलिए मना रहे हैं क्योंकि आज देश आजाद हुए पूरे 75 वर्ष हो चुके हैं, विशेष ध्यान रहे घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा में तिरंगे का अपमान ना हो पाए। इसी क्रम में संजीव चतुर्वेदी एसआरजी जनपद इटावा ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में कक्षा 1 से 3 तक निपुण भारत लक्ष्य के अंतर्गत शिक्षण कार्य किया जाना है कक्षा 1 से 3 तक भाषा एवं गणित के अलग-अलग लक्ष्य हैं इन लक्ष्यों के अनुसार कम से कम छात्र-छात्राओं को ज्ञान होना चाहिए, श्रीमती मीनाक्षी पांडे एसआरजी इटावा ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें सब एक साथ मिलकर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मना रहे हैं हमें विशेष ध्यान रखना है तो जातिवाद से ऊपर उठकर इस कार्यक्रम को कामयाब बनाना है।

प्रधानाध्यापिका श्रीमती आयशा ने बताया कि आज विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें नन्ना मुन्ना राही तथा विजय यह विश्व तिरंगा प्यारा जैसे गीतों पर नृत्य किया गया तत्पश्चात विद्यालय में पिछले सप्ताह कराई गई लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मानवी ने, कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लवी, रंगोली प्रतियोगिता में काव्या ने प्रथम स्थान, राखी प्रतियोगिता में तन्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए, कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शैलेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रवीण कुमार, एसआरजी श्री संजीव चतुर्वेदी एवं श्री मीनाक्षी पांडे तथा संकुल शिक्षक एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती आयशा उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
Next: Etawah News: डी.वी.एस. मेमोरियल स्कूल प्रबंधन ने बच्चो के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.