Etawah News: SMGI के छात्रों ने सीखी बेसिक लाइफ सपोर्टिंग स्किल्स

Etawah News: SMGI students learn basic life supporting skills

Etawah News: SMGI students learn basic life supporting skills

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: एसएमजीआई ग्रुप द्वारा संचालित सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन शाखा इटावा के सौजन्य से एक दिवसीय ईच वन सेव वन महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बोन एंड जॉइंट दिवस मनाया गया। जिसका उद्देश्य ट्रॉमा सेंटर में पहुँचने से पहले मरीज को प्रथम प्राथमिक उपचार देना व हर छात्र छात्रा के लिये बेसिक लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम का जरूरी प्रशिक्षण जानना शामिल था।

ऑर्थोपेडिक्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी डॉ अजय राजपूत ने कहा कि,नर सेवा ही सच्ची नारायण सेवा भी है। इसीलिये आज हम सभी इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर आप सभी के बीच आये है। सबसे पहले इसे 2012 में हमारी संस्था द्वारा इसे लॉन्च किया गया। तब से यह कार्यक्रम लगातार जारी है। हमारा उद्देश्य ही यही है कि कैसे लोगो की हड्डियां मजबूत बनाई जा सकें और दुर्घटना के बाद उन्हें सही समय से उपचार भी मिल सके जिससे अमूल्य जीवन को कुछ सावधानियों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि,देश भर मे कई हाइवे विकसित होने के साथ साथ अब भारत मे प्रत्येक वर्ष सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनायें भी होती ही रहती है। तब यह हमारा लाइफ सपोर्टिंग प्रशिक्षण बेहद जरूरी हो जाता है। विगत वर्षों में हमने पुलिस के साथ मिलकर 1.4 लाख लोगों को प्रशिक्षित भी किया है।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने ABCD के बाद CAB व CPR की विस्तृत जानकारी भी छात्रों को दी। सभी छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में बेसिक लाइफ सपोर्टिंग स्किल्स को भी सीखा और दुर्घटना होने के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को कैसे प्रथम उपचार देना है यह भी बताया व गंभीर रूप से दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति का अमूल्य जीवन बचाने के लिये पहले रिस्टोर पोजीशन में लाकर सीपीआर कैसे दिया जाता है यह भी सीखा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ सुनील कुमार प्रोफेसर ऑर्थोपेडिक्स इंचार्ज ट्रामा सेंटर यूपीयूएएमएस सैफई प्रेसिडेंट सैफई ऑर्थोपेडिक क्लब इटावा, डॉ अजय कुमार राजपूत असि0 प्रोफ0 ऑर्थोपेडिक्स सैफई सेक्रेटरी एसओई इटावा, डॉ प्रणव शर्मा, डॉ संजीव जोशी,डॉ ईश्वर चंद्र,सीनियर रेजिडेंट ऑर्थोपेडिक्स यूपीयूएमएस सैफई, डॉ विकास यादव ऑर्थोपेडिक सर्जन, चेयरमैन मदन हॉस्पिटल इटावा सहित समूह के डायरेक्टर डॉ यू एस शर्मा, विद्यारानी प्रिंसिपल सर मदनलाल इंस्टिट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड नर्सिंग, सुनीता डुडेजा विभागाध्यक्ष बीटीसी कालेज मौजूद रही। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत परविंदर सिंह रजिस्ट्रार एसएमजीआई ने किया।

You may have missed