Etawah News:लायन सफारी को भेंट किये व्यापार मंडल ने तिरंगा झण्डे

Etawah News:Tricolor flags presented by the trade board to Lion Safari

Etawah News:Tricolor flags presented by the trade board to Lion Safari

Share News

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: देश की आजादी के 75 वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने के लिये आयोजित हो रहे कार्यक्रम ‘हर घर तिरंगा’ को सफल बनाने एवं राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य के लिये उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ.प्र. के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, महामंत्री आकाशदीप जैन एवं कोषाध्यक्ष क़ामिल कुरैशी ने जनपद की शान लायन सफारी पार्क को तिरंगा से सजाने के लिये सफारी के डायरेक्टर डॉ.शेष नरायण मिश्र आई.एफ.एस. को तिरंगा झण्डे भेंट किये।

क़ामिल कुरैशी ने कहा नवागंतुक डायरेक्टर एवं डिप्टी डायरेक्टर के आने से लायन सफारी की प्रगति हुई है साथ ही सामाजिक गतिविधियों में बढ़ोतरी भी हुई है इसलिये हर घर तिरंगा अभियान के दौरान लायन सफारी पार्क में विशेष सजावट के साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस दौरान सफारी पार्क के डिप्टी डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह, बायलोजिस्ट वी.एन.सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।

Trending News