Etawah News: अब तक 96,298 लोग लगवा चुके हैं प्री-कॉशन डोज

Etawah News: So far 96,298 people have got pre-concussion/booster dose

Etawah News: So far 96,298 people have got pre-concussion/booster dose

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कोविड टीके की मुफ्त प्री-कॉशन/एहतियाती डोज को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर कोविड टीके की प्री-कॉशन/एहतियाती डोज मुफ्त लगाई जा रही है। अब इस अभियान को और गति देने के लिए सात अगस्त यानि रविवार को को एहतियाती डोज मेगा कैंप लगाया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएल संजय ने बताया कि 15 जुलाई से 75 दिनों के लिए प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है। इसी क्रम में आज शासन के निर्देश पर जनपद के जिला अस्पताल, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बने 172कोविड टीकाकरण केंद्रों पर मेगा कैंप आयोजित होगा। इसमें बड़ी संख्या में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड टीके की एहतियाती डोज लगाई जाएगी।

सीएमओ ने बताया कि मेगा कैंप का उदघाटन मंत्री, सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा कराया जाएगा। सीएमओ ने बताया जनपद में अब तक पहली डोज -1452418,दूसरी डोज-1437152, बूस्टर डोज-96,298 लोगों को लगवाई जा चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. श्रीनिवास ने बताया कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए एहतियाती डोज लगवाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मेगा कैंप के लिए इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से फोन कॉल एवं निगरानी समिति, फ्रंट लाइन वर्कर, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दवारा व्यक्तिगत फॉलोअप किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एहतियाती डोज लगवाने के लिए वॉक इन अप्वॉइंटमेंट की सुविधा है।

 

Trending News