Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: प्रभावी स्तनपान के लिए सही तकनीक की जानकारी होना जरूरी: सीडीपीओ

जनवाद टाइम्स इटावा 6 August 2022
Etawah News: Knowing the right technique is important for effective breastfeeding: CDPO

Etawah News: Knowing the right technique is important for effective breastfeeding: CDPO

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की धात्री महिलाओं को प्रभावी स्तनपान सम्बन्धी सटीक जानकारी देने में जुटी हैं और इसका फायदा भी समझा रहीं हैं । इसके साथ ही पौष्टिक खानपान और बच्चे को सही तरीके से स्तनपान कराने के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारियां भी दी जा रही हैं। यह कहना है बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) अरविंद रस्तोगी का। सीडीपीओ ने बताया – विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान स्तनपान से संबंधित धात्री महिलाओं की जो भी समस्याएं या भ्रांतियां हैं उन्हें भी दूर कियाजा रहा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-पांच (2019-21) के अनुसार इटावा में शीघ्र स्तनपान की दर 30.4 प्रतिशत है। छह माह तक के शिशुओं को केवल स्तनपान की दर 57.6 प्रतिशत है। शिशुओं में शीघ्र स्तनपान, केवल स्तनपान उनके जीवन रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। जानकारी के अभाव और समाज में प्रचलित विभिन्न मान्यताओं के कारण यह सुनिश्चित नहीं हो पाता है, इसीलिए सामुदायिक जागरूकता बहुत आवश्यक है।जनपद के नगरीय क्षेत्र की मुख्य सेविका उमा ने बताया कि मां का दूध बच्चे के लिए अमृत समान होता है। इसलिए धात्री को सही तकनीक से प्रभावी स्तनपान करवाना बहुत आवश्यक होता है।

उन्होंने बताया कि यदि मां बाहर जाकर काम करने वाली है तो मां का दूध संरक्षित कर छह घंटे तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे बच्चे को समय-समय पर मां का दूध उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मां का प्रथम पीला गाढ़ा (कोलेस्ट्रम) दूध बच्चे के लिए सर्वोत्तम आहार होता है। जो उसे कई बीमारियों से बचाता है। आंगनबाड़ी केंद्र पक्का बाग की मीरा देवी ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर हम अपने केंद्र पर धात्री महिलाओं को बुलाकर स्तनपान के संबंध में जानकारी दे रहे हैं,सभी को बताते हैं कि बच्चे को दिन में 10 से 12 बार स्तनपान करवाएं व स्तनपान कराते समय स्तनों की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। स्तनपान कराते समय बच्चे को कंगारू मदर केयर दें | इसके साथ ही स्तनपान कराते समय निप्पल का सिरा शिशु के मुंह के अंदर सही से जाए उसकी नाक बंद न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें और बच्चे को दूध पिलाते समय सहलाएं व सही ढंग से शिशु को गोद में लेकर स्तनपान करवाएं। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं के नवजात शिशु होते हैं उनके घर जाकर प्रभावी स्तनपान की तकनीक और जानकारियां प्रदान कर रही हूं जिससे मां बेहतर तरीके से शिशु को स्तनपान करवा पाए।

 

Post navigation

Previous: Etawah News: हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत संयुक्त जागरूकता रैली निकाली
Next: Etawah News: अब तक 96,298 लोग लगवा चुके हैं प्री-कॉशन डोज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.