Etawah News: दिव्या अग्रवाल बनी तीज क्वीन,साक्षी मित्तल रनरअप रहीं

Etawah News: Divya Agarwal becomes Teej Queen, Sakshi Mittal runner up

Etawah News: Divya Agarwal becomes Teej Queen, Sakshi Mittal runner up

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: अग्रवाल महिला संगठन के द्वारा ध्रुववाटिका में तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सावन के गीतों से हुआ। महिलाओं की संगीत लहरी से वातावरण गुंजायमान हो उठा। संगठन ने महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। लकी ड्रॉ,सरप्राइज़ गेम,गोले में रिंग फेंको ,हाऊजी मनोरंजन खेलों का आयोजन हुआ।

साथ में तीज क्वीन प्रतियोगिता की गई, जिसमें अप्रत्याशित रूप से बड़ी संख्या में एंट्री आई। इस प्रतियोगिता में दिव्या अग्रवाल प्रथम एवं साक्षी मित्तल रनरअप रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मा अग्रवाल ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष शिखा मित्तल, मंत्री संगीता बंसल के साथ अंजू,अंचल, अर्चना तथा अन्य कार्यकारिणी एवं संगठन के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।

 

You may have missed