Etawah News: केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस करेगी आंदोलन

Etawah News: Congress will agitate against the anti-people policies and inflation of the central government

Etawah News: Congress will agitate against the anti-people policies and inflation of the central government

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: 5 अगस्त को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन करेगी। कांग्रेस कार्यालय से जिला मुख्यालय तक यह प्रदर्शन किया जाएगा। महंगाई को लेकर कांग्रेस नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पर जाएगी और जिला मुख्यालय का घेराव करेगी। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बृजलाल खाबरी ने कही।

पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होने कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा पर है। खाने वाली चीजों पर जीएसटी लगाकर केंद्र सरकार ने आम आदमी के ऊपर एक और महंगाई का भार डालने का काम किया है। डीजल पेट्रोल तथा रसोई गैस के मूल्य आसमान छू रही हैं। कांग्रेस पार्टी सड़कों पर केंद्र सरकार की ओर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। उसके साथ साथ 9 अगस्त से 14 अगस्त तक कांग्रेस पार्टी महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ पैदल मार्च भी करेगी।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह यादव ने तथा संचालन शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने किया। पूर्व प्रत्याशी कोमल सिंह कुशवाहा, संजय तिवारी, जितेंद्र दुबे, रामजीवन कुशवाहा आरबी सिंह पाल, यशपाल यादव, कुलदीप तिवारी, वाचस्पति दुबे लाल सिंह दौहरे प्रेम किशोर द्विवेदी करण सिंह राजपूत शहनाज मंसूरी मौजूद रहे।

 

You may have missed