Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

ताजमहल पर फिर विवाद हुआ शुरू हिंदूवादी नेताओं ने कहा- सावन के सोमवार को ताजमहल में चढ़ाए जल

जनवाद टाइम्स 1 August 2022
ताजमहल पर फिर विवाद हुआ शुरू हिंदूवादी नेताओं ने कहा- सावन के सोमवार को तेजोमहल में चढ़ाए जल
Share News
       

प्रताप सिंह आजाद की रिपोर्ट

अखिल भारत हिंदू महासभा ने सावन के तीसरे सोमवार के दिन ताजमहल में जलाभिषेक की घोषण की। हिंदूवादी नेताओं के ताजमहल को तेजोमहल बताते हुए आज जल चढ़ाने का ऐलान किया था। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो हिंदूवादी नेताओं के घर पहुंच गई।

ताजमहल पर फिर विवाद हुआ शुरू हिंदूवादी नेताओं ने कहा- सावन के सोमवार को तेजोमहल में चढ़ाए जल

उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया। कई अन्य नेताओं की तलाश में पुलिस जुटी है।

हिंदूवादी नेता अवतार सिंह गिल गिरफ्तार

ताजमहल पर फिर विवाद हुआ शुरू हिंदूवादी नेताओं ने कहा- सावन के सोमवार को तेजोमहल में चढ़ाए जल

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता संजय जाट ने सावन के तीसरे सोमवार यानी आज ताजमहल में जलाभिषेक करने की घोषणा की थी। यमुना किनारा रोड पर इकट्ठा होकर हिंदूवादियों ने ताजमहल जाने की बात कही।

रविवार रात से ही अखिल भारत हिंदू महासभा की मीना दिवाकर और जितेंद्र कुशवाह को पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया। साथ ही सभी मुख्य नेताओं के यहां पुलिस निगरानी बढ़ा दी है। हिंदूवादी नेता अवतार सिंह गिल को सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदूवादी नेता जितेंद्र कुशवाह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर रखा है।
संजय जाट ने कहा, “रात से पुलिस हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को परेशान कर रखी है। हम सब कार्यकर्ता आज इकट्ठा होंगे और तेजोमहल में जाकर जलाभिषेक करेंगे।”

पहले भी दर्ज हो चुका है मुकदमा

संजय जाट और मीना दिवाकर ने कोरोनाकाल के समय हंगामा किया गया था। मीना दिवाकर कांवड़ लेकर यमुना किनारा कार्यकर्ताओं के साथ चली थीं। पुरानी मंडी पर उन्हें पुलिस ने रोका था।

काफी हंगामे के बाद कांवड़ लेकर हिंदूवादी राजेश्वर मंदिर गए थे। इसके बाद पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मीना दिवाकर पर ताजमहल में पूजा करने के आरोपों में भी मुकदमा दर्ज हो चुका है।

पहले भी ताजमहल को लेकर हुए हैं विवाद

ताजमहल को लेकर विवाद कोई पहली बार नहीं हुआ है। कई बार ताजमहल पर राजनीतिक बयानबाजी के चलते विवाद खडे़ हुए हैं। आज हम आपको एक-एक कर उन्हीं विवादों के बारे में बताते हैं।

ब्रह्मदंड और भगवा पहने होने पर एंट्री नहीं

मई 2022 में जगद्गुरू परमहंसाचार्य को भगवा कपड़े और धर्मदंड के चलते ताजमहल में प्रवेश न देने का मामला सामने आया। उनका कहना है कि भगवा पहने होने की वजह से उन्हें रोका गया। हालांकि, अफसरों का दावा है कि जगद्गुरु को लोहे का ब्रह्मदंड अंदर ले जाने से मना किया गया था। विवाद बढ़ने पर अफसरों ने माफी भी मांग ली है।

2017 में माडल्स को रामनामी दुपट्‌टा पहनकर ताजमहल में प्रवेश देने से रोक दिया गया था।
ताजमहल में रामनामी दुपट्‌टा ले जाने से रोकने पर भी विवाद हुए हैं। 24 अक्टूबर 2012 में वनवासी सत्संग समिति के सदस्य कोठी मीना बाजार में हो रही कथा में आए थे। वो लोग ताजमहल देखने पहुंचे। उनके रामनामी गेरुए दुपट्‌टों को उतरवा दिया गया।

इसके अलावा 2017 में दिल्ली में सुपर मॉडल इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने आईं 34 देश की मॉडल ताज देखने पहुंची थीं। इसमें दो मॉडल रामनामी दुपट्‌टा पहने थीं। इन दोनों मॉडल के दुपट्‌टे उतरवा दिए गए थे। इसको लेकर भी विवाद हुआ था।

भगवान कृष्ण के वेश में नहीं दी गई एंट्री

भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा में आए एक व्यक्ति को एंट्री नहीं दी गई। जन्माष्टमी के त्योहार से 2 दिन पहले 29 अगस्त 2021 को पर्यटक ताजमहल पहुंचा था, लेकिन उसे अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। पश्चिमी दरवाजे से उसे वापस लौटा दिया गया। पर्यटक ने कहा था कि अब हमें ताजमहल नहीं देखना है।

उस समय अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. वसंत कुमार स्वर्णकार ने कहा कि ताजमहल समेत ASI द्वारा संरक्षित किसी भी स्मारक में प्रमोशन संबंधी गतिविधियों की अनुमति नहीं है। व्यक्ति श्रीकृष्ण की वेशभूषा में ताजमहल में प्रवेश कर अपना प्रमोशन न करे, इसीलिए उसे रोका गया।

बुकलेट से नाम हटाने पर हुई थी सियासत

2017 में पहली बार योगी सरकार बनने के बाद यूपी टूरिज्म की बुकलेट जारी की गई थी।

बुकलेट में राज्य में विकास परियोजनाओं की लिस्ट में ताजमहल का नाम नहीं था। इसके बाद विपक्ष और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों ने सरकार को घेरा था। भाजपा नेता संगीत सोम ने सरकार के पक्ष में बयान देते हुए कहा कि हम किस इतिहास की बात कर रहे हैं, जिस इंसान ने ताजमहल बनवाया था, वो हिंदुओं को खत्म करना चाहता था।

अगर यही इतिहास है, तो यह बहुत दुखद है और हम इतिहास बदल डालेंगे। इसके बाद सपा नेता आजम खान ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार ताजमहल को तुड़वाने की पहल करती है वो अपना समर्थन देंगे।

Post navigation

Previous: आगरा के लेडी लायल हॉस्पिटल और एस एन मेडिकल के कारण प्रसूता झूल रही है मौत के झूले 
Next: Agra News: छोटी काशी में उमड़ा भक्ति और आस्था का सैलाब

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.