संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
कारगिल विजय दिवस पर बेतिया के शहीद पार्क में श्रद्धांजलि सभा रखी गई, इस सभा में सैकड़ों सेवानिवृत सैनिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष कैप्टन हरिश्चंद्र राव के नेतृत्व में किया गया। यहां उपस्थित सेवानिवृत सैनिकों ने कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी वीरता को याद किया। सेवानिवृत सैनिकों का यह संगठन कारगिल विजय दिवस पर प्रति वर्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करता है और देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन करता है।
इस वर्ष जन सुराज से जुड़े सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी आरके मिश्रा भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने कहा, “भारत माता के 527 वीर सपूत देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए वीर गति को प्राप्त हुए थे। आज कारगिल विजय दिवस पर हमने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया की वह बढ़ चढ़ कर देश की सेवा के लिए आगे आए और भारत माता की रक्षा में अपना योगदान दें।”
श्री मिश्रा ने इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए कैप्टन हरिश्चंद्र राव के प्रति आभार व्यक्त किया।