Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जिलाधिकारी ने की नगर निगम, बेतिया द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 22 July 2022
Share News
       

 

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर निगम, बेतिया द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम द्वारा जल निकासी हेतु अबतक किया गया कार्य अच्छा है। शहर के सभी बड़े-छोटे नालों की साफ-सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए ताकि अत्यधिक वर्षा की स्थिति में सुगमतापूर्वक जल निकासी हो सके।

उन्होंने कहा कि क्विक रिस्पॉंस टीम को आवश्यक संसाधनों के साथ हमेशा तैयार रखी जाय ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित गति से जल की निकासी करायी जा सके। उन्होंने निदेश दिया कि आवश्यकतानुसार ड्रेनेज सिस्टम में जाली का अधिष्ठापन कराना सुनिश्चित किया जाय ताकि नाला अवरूद्ध होने की समस्या से बचा जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि जल निकासी के साथ-साथ शहर की साफ-सफाई भी समुचित तरीके से कराना सुनिश्चित किया जाय। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन नियमित रूप से करायी जाय। साथ ही शहर के वैसे स्थलों को चिन्हित किया जाय, जहां मुहल्लेवासी कचरा वगैरह एकत्र करते हैं। ऐसे जगहों पर पर्याप्त कैपिसिटी वाला बॉक्स रखा जाय और उसका भी नियमित रूप से उठाव कराना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही नगर निगम के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर मॉड्यूलर शौचालय का अधिष्ठापन कराना सुनिश्चित किया जाय।

आयुक्त, नगर निगम द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कराया जा रहा है तथा सड़कों की साफ-सफाई करायी जा रही है। कुछ जगहों पर लोग सड़क और नालों में कूड़ा-कचरा फेंक दे रहे हैं, जिससे परेशानी हो रही है। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शहर में लगने वाले जल जमाव को तुरंत निष्पादित करने के लिए 05 क्विक रिस्पॉंस टीम का गठन किया गया है, जिसमें अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाईकर्मी शामिल हैं। इनके द्वारा लगातार निरीक्षण, पर्यवेक्षण किया जा रहा है तथा आमलोगों की समस्याओं का शत-प्रतिशत निदान किया जा रहा है। वार्ड नंबर-01 से 09, 10 से 18, 19 से 26, 27 से 32 तथा 33 से 45 तक के वार्ड के लिए अलग-अलग क्विक रिस्पॉंस टीम का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि आमलोगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए नगर निगम कार्यालय में जन शिकायत कोषांग क्रियाशील है, जिसका दूरभाष संख्या-06254-240128 है। जन शिकायत कोषांग के सफल संचालन के लिए अधिकारियों तथा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जो लगातार अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क, नाली में कचरा फेंकने वालों को चिन्हित करते हुए नियमानुसार जुर्माना किया जाय। साथ ही सड़क अथवा नालों में कचरा नहीं फेंकने के लिए शहरवासियों को जागरूक भी कराना सुनिश्चित किया जाय।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, नंदकिशोर साह, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news जीएमसीएच में मरीजों को नहीं हो कोई परेशानी, इसका विशेष ख्याल रखें अस्पताल प्रबंधन : जिलाधिकारी
Next: आगरा के थाना कोतवाली अंतर्गत तिवारी गली में हवाला का पैसा लूट बदमाश हुए फरार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.